search

मेरठ में चिकन शॉप के सामने जाकर चौकी प्रभारी ने ऐसा क्या किया जो हो गए लाइन हाजिर? कार में बैठे-बैठे कही थी ये बात

deltin33 2025-9-24 00:51:32 views 1309
  चिकन शाप मालिक से मीट मांगने पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर





जागरण संवाददाता, मेरठ। रोहटा चौकी प्रभारी के चिकन शाप मालिक से मीट मांगने और उसे धमकाने का दो दिन पहले वीडियो प्रसारित हुआ था। एसएसपी ने वीडियो की जांच कराने के बाद सोमवार को चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। शनिवार रात में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वीडियो में दिख रहा था कि रोहटा चौकी प्रभारी अनिल कुमार अपने हमराह के साथ कार में बैठे हुए है। वह गांव की एक चिकन शाप पर खड़े है। चौकी प्रभारी चिकन शाप मालिक से डेढ़ किलो मुर्गे का मीट, कलेजा और पंजे सहित खास तरीके से तैयार कराकर चौकी पर भिजवाने की मांग कर रहे हैं और ना भेजने पर धमकाते भी है।

‍Bihar news, Patna news, vehicle database, election preparation, transport department, vehicle registration, Bihar elections 2025, Aurangabad district, vehicle availability, election duty vehicles, private vehicle owners, school vehicle operators

चौकी प्रभारी के बातचीत करने से प्रतीत हो रहा था कि वह नशे में है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने वीडियो की जांच कराई। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर सोमवार को एसएसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
बुजुर्ग पिता ने बेटे पर लगाया घर से निकालने का आरोप

लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कालोनी निवासी 70 वर्षीय साबिर ने अपने बेटे पर घर से निकालने का आरेाप लगाया है। बुजुर्ग ने बेटे के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। साबिर ने बताया कि उसके तीन बेटी और दो बेटे है। उसने अपनी तीनों बेटियों के नाम 100 गज और दोनों बेटों के नाम 55-55 गज का प्लाट नाम किया था।



बड़े बेटे को तीन लाख रुपये भी दिए थे, ताकि बुढापे में वह उनकी सेवा कर सकें। आरोप है कि पत्नी के मौत के बाद बेटे ने उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी योगेश चंद का कहना है कि बुजुर्ग की तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521