प्रतीकात्मक तस्वीर
संवाद सूत्र, जागरण. लावड़ (मेरठ)। जोया कॉलोनी निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके बच्चे अनाथ हो गए हैं। उसके पति की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लावड़ नगर पंचायत क्षेत्र में वार्ड-दो स्थित जोया कॉलोनी निवासी बंजारा समाज की 37 वर्षीय महिला रेशमा की रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां की मौत के बाद उसके छह नाबालिग बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेशमा के पति याकूब की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। तभी से रेशमा बच्चों का पाल रही थी।
इस प्रकरण की जानकारी पुलिस को इंटरनेट मीडिया से हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल कर शव मर्चरी पहुंचा दिया। महिला की मौत को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चा है। इंचौली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। |