search

UP Weather Update: पछुआ हवाओं ने बदला मौसम, सर्दी को लेकर IMD का लेटेस्ट अपडेट; इन जिलों में कोहरा

LHC0088 2025-11-24 12:06:13 views 482
  

कोहरे से गुजरते वाहन। जागरण



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। रविवार को को उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवा आने से दिन और रात के तापमान में गिरावट पाई गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने दिसंबर के पहले सप्ताह से सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। नवंबर के 23 दिन बीत चुके हैं। रात में सर्दी का अहसास होने लगा है जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभील, बरेली, आगरा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह कोहरा और धुंध छाई रह सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कानपुर में ऐसा रहा मौसम

कानपुर में रविवार रात का तापमान 10.2 और दिन का तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे दिन और रात के तापमान में 16.7 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। अब रातें ठंडी होने लगी हैं जबकि धूप निकलते ही दिन में शहरवासियों को ज्यादा सर्दी महसूस नहीं हो रही है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कानपुर मंडल में उत्तर-पश्चिमी हवा आने से दिन और रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। बंगाल से आने वाली नम हवा ने सुबह और शाम की धुंध बढ़ा दी है। इससे दृश्यता में आंशिक रूप से कमी रही।

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की ओर से आ रही नम हवा के साथ आसमान में ऊंचे बादलों का आवागमन बना है। सुबह-शाम धुंध का मौसम भी है। शहरवासियों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए फसलों की बोआई का ये उचित मौसम है।
आगरा का मौसम

आगरा शहर में सर्द मौसम के साथ कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। रविवार सुबह ताजमहल घने कोहरे के आगोश में लिपटा नजर आया। वीडियो प्लेटफार्म से ताजमहल धुंधला नजर आया। इससे वीडियो प्लेटफार्म से ताजमहल के संग फोटो खिंचवाने की पर्यटकों की आस अधूरी रह गई। इसके कई वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुए हैं, जिनमें पर्यटक स्मारक में चहलकदमी करते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह कोहरा पड़ने, दोपहर में धूप निकलने और तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है।
बरेली का मौसम

बरेली में रविवार की सुबह शहरवासियों के लिए इस सीजन की सबसे चुनौतीपूर्ण रही, जब अत्यधिक घने कोहरे के कारण शहर में दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच गई। प्रदेश में यह इस सीजन में पहली बार दर्ज की गई दृश्यता की सबसे कम स्थिति रही। आगामी दिनों में तापमान गिरने व कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारे में आई गिरावट और घने कोहरे के कारण ठंड एकाएक बढ़ गई है।
मुरादाबाद का मौसम

मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 25 रहने का अनुमान है।
गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में हवा का रुख बदल गया है। ऊपरी वायुमंडल में पुरुवा हवा का स्थान पछुआ हवा ने ले लिया है। इस बदलाव का प्रभाव मौसम पर साफ दिखने लगा है। रात ही नहीं दिन का पारा भी गिर गया है। ठंड के मौसम को पांव पसारने का अवसर मिल गया है। मौसम विभाग के पैमाने पर तापमान के दोनों स्तर अधिकतम और न्यूनतम में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अचानक ठंड बढ़ गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148036

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com