search

UP Police Transfer: कमिश्नर दीपक कुमार ने पुलिस में किया बड़ा फेरबदल, 11 थानों में प्रभारी बदले

LHC0088 2025-11-24 12:06:16 views 1093
  

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार।



जागरण संवाददाता, आगरा। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने रविवार 11 थाना प्रभारियों को स्थानांतरित कर दिया। साथ हीद दो निरीक्षक, तीन उप निरीक्षकों को शाखाओं में स्थानांतरित किया। थानाध्यक्ष मंसूखपुरा अजीत सिंह को थाने प्रधान को बैठाने पर जांच के बाद हटाया गया था। उन्हें साइबर सेल में तैनात किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
प्रधान को थाने पर बैठाने में हटाए गए थानाध्यक्ष मंसुखपुरा


पुलिस आयुक्त ने बताया कि थाना प्रभारियों को सामान्य प्रक्रिया के तहत स्थानांतरित किया गया है। इसमें एक थानाध्यक्ष मंसूखपुरा की शिकायत की गई थी। आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई गई है। जन सुनवाई अधिकारी इंस्पेक्टर तरुण धीमान को प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद, इंस्पेक्टर फतेहाबाद धमेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक ट्रांस यमुना, पुलिस लाइन से आशुतोष रघुवंशी को प्रभारी निरीक्षक बरहन बनाया गया है।
बृजेश कुमार गौतम को प्रभारी निरीक्षक निबोहरा

इंस्पेक्टर पिढ़ौरा बृजेश कुमार गौतम को प्रभारी निरीक्षक निबोहरा, थानाध्यक्ष बरहन गुरुविंद सिंह को थानाध्यक्ष सैंया, थानाध्यक्ष सैंया निशामक त्यागी को थानाध्यक्ष रकाबगंजं बनाया गया है। थानाध्यक्ष कमला नगर सुनीत शर्मा को थानाध्यक्ष डाैकी, योगेश कुमार को थानाध्यक्ष डौकी सेे थानाध्यक्ष कमला नगर, नीरज बाबू को् चौकी प्रभारी कवीस से थानाध्यक्ष मंसूखसपुरा, थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना रोहित कुमार को थानाध्यक्ष एमएम गेट, उप निरीक्षक रविंद्र सिंह को यूपी 112 से थानाध्यक्ष पिढौरा बनाया गया है।



पांच को शाखाओं मे तैनाती



इंस्पेक्टर निबोहरा जय नारायण सिंह और वाचक अपर पुलिस उपायुक्त लाइंस इंस्पेक्टर राकेश कुमार को अपराध शाखा भेजा गया है। थानाध्यक्ष रकाबगंज एसआइ सौरभ सिंह को प्रभारी साइबर व सर्विलांस सेल बनाया है। थानाध्यक्ष एमएम गेट अजब सिंह और थानाध्यक्ष मंसूखपुरा अजीत सिंह को साइबर सेल में तैनाती दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165760