search

Amit Shah के साथ कौन है ये महिला, जिस पर सोशल मीडिया में मचा बवाल... प्रीति शेखर की फोटो पर क्यों उठ रहे सवाल?

Chikheang 2025-10-22 06:05:50 views 1278
  

Amit Shah: सोशल मीडिया में भाजपा नेत्री प्रीति शेखर के द्वारा अमित शाह के साथ वाली फोटो अपलोड करने के बाद बवाल शुरू हो गया है।



जागरण संवाददाता, भागलपुर। Amit Shah इंटरनेट मीडिया में भाजपा नेत्री प्रीति शेखर के द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ वाली फोटो अपलोड करने के बाद बवाल शुरू हो गया है। राजीव कुमार सिंह ने तस्वीर पर सवाल खड़ा कर दिया है। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर पक्ष और विपक्ष में कमेंट आ रहे हैं। प्रीति शेखर का कहना है कि अमित शाह के बुलाने पर वो पटना गई थी। पटना में अमित शाह से मुलाकात के दौरान फोटो ली गई थी। वहीं राजीव कुमार सिंह अपने पोस्ट में इस तस्वीर को साल 2022 की पुरानी तस्वीर बता रहे है।

जनता सावधान, पुरानी तस्वीर के माध्यम से आपको बनाया जा रहा वेबकूफ विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राजीव कुमार सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि जनता सब जानती है। इतनी सस्ती लोकप्रियता, हाय रे जमाना 25 अप्रैल 2022 की फोटो लगाकर आज की तिथि 18 अक्टूबर 2025 डालकर क्या साबित करना चाह रहे हैं कि अमित शाह जी से अभी मिले हैं। हाय रे जमाना, किसको वेबकूफ बना रहे हैं। लोग सावधान हो जाइए। विशेष यही फोटो 2022 में है नहीं तो उनके फेसबुक में जाकर भी आप देख लीजिए। तीन साल पुरानी फोटो आज लगाकर क्या साबित करना चाह रहा है लोग। तीन साल पुराना। तीन साल पुराना। 25 अप्रैल 2022 की फोटो और आज 19 अक्टूबर 2025 में पुन: फेसबुक में लगाकर सस्ती लोकप्रियता आखिर किनके आंख में धूल... कौन लोग? इन लोगों का मोबाइल लोकेशन पता करिए। आखिर जनता को वेबकूफ क्यों?

मेरे लिए काम करता था, निकाल दिया तो अनाप-शनाप बक रहा : प्रीति शेखर

भाजपा नेत्री प्रीति शेखर ने राजीव कुमार सिंह के पोस्ट पर कहा है कि एआइ का उपयोग कर फोटो को बनाकर पोस्ट किया गया है। गृह मंत्री के फोटो के साथ छेड़छाड़ व दुरुपयोग किया गया है। फोटो के साथ छेड़छाड़ को लेकर कानूनी सलाह ले रहे हैं। वह पहले मेरे लिए काम करते थे, निकाल दिया तो अनाप-शनाप पोस्ट कर रहे हैं। वो हमारे प्रतिनिधि थे और नगर निगम का काम करते थे। उनको काफी मदद किए हैं। इसके बावजूद अनाप-शनाप पोस्ट कर रहे हैं।

प्रीति शेखर का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बुलाने पर पटना गए थे। रात में पहुंचने के कारण अगले दिन मुलाकात हुई। साथ में बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी थे। वे ईष्या से भरे हुए हैं। जो व्यक्ति अपनी बहन, परिवार, मित्र, समाज का नहीं हुआ, ऐसे व्यक्ति को समाज से खतरा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953