search

दिल्ली ने बीते 9 महीने में 11 दिन झेली चरम मौसमी घटनाएं, 15 लोगों की हो गई मौत

deltin33 2025-11-22 02:08:01 views 858
  

जनवरी से सितंबर तक नौ महीने के दौरान दिल्ली ने 11 दिन चरम मौसमी घटनाएं झेली हैं।  



संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। इस साल (2025 में) जनवरी से सितंबर तक नौ महीने के दौरान दिल्ली ने 11 दिन चरम मौसमी घटनाएं (अत्यधिक सर्दी, गर्मी, लू व वर्षा) झेली हैं। हालांकि पिछले सालों के मुकाबले यह आंकड़ा कम है। वर्ष 2022 में 41, 2023 में 46 और 2024 में 24 दिन ऐसी घटनाएं दर्ज की गई थीं। इसी तरह से इसी अवधि के दौरान इस साल 15 मौतें दर्ज की गई हैं। 2022 में इस अवधि में छह, 2023 में 18 और 2024 में 16 मौतें रिकॉर्ड की गई थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह जानकारी सेंटर फार साइंस एंड एन्वायरमेंट (सीएसई) के द्वारा बुधवार को जारी की गई क्लाइमेट इंडिया रिपोर्ट 2025 से सामने आई है। आपदा-वार वितरण से पता चलता है कि भारी वर्षा, बाढ़ और संबंधित घटनाएं केवल तीन दिन (पहले 9 महीनों में) हुईं, फिर भी इनसे नौ मौतें हुईं। बिजली व तेज आंधी के साथ वर्षा, जो पांच दिन तक देखी गई, छह अतिरिक्त मौतों के लिए जिम्मेदार बनी।

दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली में चार दिन लू वाले किए गए, लेकिन इस दौरान लू से किसी भी मौत की सूचना नहीं मिली। मानसून (जून-सितंबर) के दौरान 122 दिनों में से, 46 दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि 21 दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जो इस मौसम में तापमान में सामान्य उतार-चढ़ाव के बावजूद लगातार गर्म स्थिति को दर्शाता है।

अधिकतम तापमान के लिए सामान्य से चार डिग्री अधिक से आठ डिग्री कम और न्यूनतम तापमान के लिए सामान्य से छह डिग्री अधिक से आठ डिग्री कम तक की बड़ी विसंगति सीमा, अनियमित तापमान के उतार-चढ़ाव की ओर इशारा करती है।


यह समय आपदाओं की संख्या को गिनने का नहीं, बल्कि उस पैमाने को समझने का है, जिस पर जलवायु परिवर्तन हो रहा है। वैश्विक स्तर पर उत्सर्जन कटौती की तत्काल जरूरत है क्योंकि आपदाओं के लिए कोई भी अनुकूलन संभव नहीं होगा। मानसून के दौरान तापमान को बढ़ना भी चिंताजनक है, जो अनियमित व चरम मौसमी घटनाओं को ट्रिगर कर सकता है। - सुनीता नारायण, महानिदेशक, सीएसई
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
458017

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com