search

हिंदू युवक ने सड़क के किनारे बनवा दी पीर की मजार... पुलिस ने हड़काया तो बताई सपना आने की बात

Chikheang 2025-11-20 21:07:37 views 1057
  

दिल्ली रोड पर दुकान के सामने बनाए गए पीर की मजार को तोड़ता हंसराज सैनी। जागरण



जागरण संवाददता, मेरठ। परतापुर में दिल्ली रोड पर परतापुर थाने से कुछ दूर सड़क के किनारे हिंदू युवक ने पीर की मजार बना ली। आसपास के लोगों को सूचना मिली तो उन्होंने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि यहां हिंदुओं को बरगलाया जाएगा। हंगामे की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर परतापुर सतवीर अत्री ने मजार बनाने वाले युवक को हड़काया और तत्काल मजार हटाने को कहा। युवक ने मजार को तोड़ना शुरू किया। इसके बाद ही लोग शांत हुए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परतापुर में दिल्ली रोड इंदिरापुरम नवभारत विद्यापीठ के पास पर हंसराज सैनी की श्रीकृष्णा खुशी टेंट हाउस के नाम से दुकान है। हंसराज ने दुकान के सामने पहले एक कमरा बनाया। फिर उसके अंदर एक मजार बना दी। कमरे पर उसने पीर बाबा की मजार लिख दिया। मजार पर हरा कपड़ा ढक दिया। यहां अगरबत्ती जलाई जाने लगी। आसपास के लोगों को हंसराज के मजार बनाने की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। लोगों ने हंगामा खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि मजार पर हिंदुओं को बहला फुसलाकर शोषण किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पहले से कोई मजार नहीं थी। ऐसे में कैसे यहां बिना अनुमति के मजार बनाई जा सकती है।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। इंस्पेक्टर सतवीर अत्री ने मौके पर पहुंचकर हंसराज सैनी को हड़काया। उसने बताया कि वर्ष-94 में बेकरी पर काम करने के दौरान सामान सही नहीं बन रहा था। इसी दौरान एक बेकरी पर काम करने वाले सत्तार कारीगर ने बताया कि सपने में आए पीर बाबा ने उसका स्थान बनाने को कहा है। उन्होंने सड़क किनारे पीर बाबा की मजार बना दी। इसके बाद उनका सामान सही बनने लगा।

हाईवे बनने के दौरान पीडब्ल्यूडी ने पीर की मजार हटवा दी थी। अब उन्होंने अपनी दुकान के सामने मजार बनवा दी है। मन्नत पूरी होने पर दिल्ली निवासी एक युवक ने इसे कुछ दिन पहले पक्का कराया और रंगाई पुताई कराई थी। हंसराज ने बताया कि प्रशासन, पुलिस व लोगों को एतराज है तो मजार हटा दी है। उधर, इंस्पेक्टर सतवीर अत्री ने कहा कि यदि फिर यहां मजार बनाने का प्रयास किया गया तो रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166545