search

गाजियाबाद के लोनी ब्लॉक कार्यालय से फाइल लापता, चार लेखाकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

LHC0088 2025-11-20 13:37:57 views 1249
  



संवाद सहयोगी, लोनी। खंड विकास अधिकारी ने लोनी ब्लाक से बीते छह वर्षों की फाइल लापता होने के संबंध में तत्कालीन चार लेखाकारों के खिलाफ लोनी थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोनी खंड विकास अधिकारी विन्नी यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि खंड विकास कार्यालय में वर्ष 2017-18 और 2018-19 के अनिस्तारित प्रकरणों की आख्या के लिए संबंधित अभिलेख फाइल लापता हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हाल में कार्यरत लेखाकारों में से तत्कालीन लेखाकारों की फाइलों की जांच पड़ताल कराई गई लेकिन फाइलों का कहीं भी पता नही चल सका। जांच कराने पर पता चला कि वर्ष 2013-14 से पूर्व के निर्माण कार्यों की फाइल एवं माह 2013 से पूर्व के ग्रांट रजिस्टर पार्ट-2 के संबंध में कोई जानकारी नही मिली।

गहनता से जांच पड़ताल में पता चला कि वर्ष 2013 से 2018 तक के निर्माण कार्य एवं अभिलेख तत्कालीन लेखाकार महिलाल सिंह ने 20 दिसंबर 2020 को सहायक लेेखाकार अरुण कुमार सिंह के बर्खास्त किए जाने के बाद अभिलेख नही सौंपे गए। जांच में यह भी पता चला कि 2017-18 तक कार्यालय में लेखाकार विपिन कुमार कार्यरत थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि कार्यालय में वर्ष 2010 से 2023 तक कार्यालय में विपिन कुमार, महिपाल सिंह, अशोक कुमार एवं ललित कुमार लेखाकार के पद पर कार्यरत थे। कार्यवाहक एसीपी लोनी भास्कर वर्मा ने बताया कि लोनी खंड विकास कार्यालय से फाइल लापता मामले में शिकायत के आधार पर लेखाकार अरुण कुमार, अशोक कुमार, महिलाल सिंह व ललित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164158