search

एक और तेजस विमान हुआ हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान हुई घटना; पायलट सुरक्षित

deltin33 1 hour(s) ago views 880
  

एक और तेजस विमान हुआ हादसे का शिकार लैंडिंग के दौरान घटी घटना (फोटो सोर्स- विकिपीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का एक और तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) हादसे का शिकार हो गया है। इस घटना के बाद पूरे तेजस बेड़े की विस्तृत जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह हादसा इसी महीने एक महत्वपूर्ण एयर बेस पर हुआ। विमान प्रशिक्षण उड़ान से लौट रहा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान को गंभीर नुकसान पहुंचा है और संभावना है कि इसे सेवा से बाहर करना पड़े। हालांकि राहत की बात यह है कि पायलट को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
विमान और डिलीवरी की स्थिति

यह विमान उन 32 सिंगल-सीट तेजस विमानों में से एक था, जिन्हें निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने वायुसेना को सौंपा है। तेजस के उन्नत संस्करण Mk1A की डिलीवरी पहले से ही कई समयसीमाएं पार कर चुकी है। भारतीय वायुसेना ने कुल 180 LCA Mk1A विमानों का ऑर्डर दिया हुआ है। इस ताजा हादसे के बाद तेजस बेड़े की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
पहले भी हो चुके हैं दो बड़े हादसे

यह तेजस बेड़े से जुड़ी तीसरी बड़ी दुर्घटना है। पहला हादसा मार्च 2024 में हुआ था, जब एक तेजस विमान जैसलमेर के पास फायरपावर डेमोंस्ट्रेशन से लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अंतिम एप्रोच के दौरान विमान गिरा, लेकिन पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर अपनी जान बचा ली।

दूसरी घटना नवंबर 2025 में दुबई एयरशो के दौरान हुई थी। दुबई एयर शो में एरोबैटिक प्रदर्शन के समय तेजस विमान क्रैश हो गया था। उस हादसे में पायलट इजेक्ट नहीं कर पाए और उनकी मौत हो गई। उस दुर्घटना की जांच अभी भी जारी है।

ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने युवक को किया ढेर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475256