search

अल्जाइमर के इलाज में बड़ी कामयाबी: IIT बीएचयू, एम्स और NII के संयुक्त प्रयोग से मिला ‘I-43’ अणु करेगा निदान

Chikheang 1 hour(s) ago views 562
  

अल्जाइमर जैसी गंभीर और बढ़ती दिमागी बीमारी के उपचार की दिशा में भारतीय वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।



अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। अल्जाइमर जैसी गंभीर और बढ़ती दिमागी बीमारी के उपचार की दिशा में भारतीय वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देश के प्रमुख संस्थानों आईआईटी बीएचयू, एम्स नई दिल्ली और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इम्यूनोलाॅजी के चिकित्सकों और शोधकर्ताओं की संयुक्त टीम ने ‘आई-43’ नामक एक नए सक्रिय अणु (माॅलिक्यूल) की खोज की है। ये दिमाग के भीतर जाकर इस बीमारी के कारकों की पहचान और उन्हें रोकने-खत्म का काम करेगा।
क्लीनिकल ट्रायल आरंभ हो जाएंगे

विशेषज्ञों का दावा है कि आई-43’ एक साथ जांच और उपचार दोनों काम कर सकता है। यही वजह है कि अल्जाइमर के उपचार में इसे भविष्य के लिए उम्मीद भरी खोज माना जा रहा है। यह शोध प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल नेचर कम्युनिकेशंस में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ है। इस सक्रिय अणु की खोज के लिए शोधकर्ता की ओर से पेटेंट भी दाखिल किया जा चुका है। आवश्यक औपचारिकता और अनुमति के बाद क्लीनिकल ट्रायल आरंभ हो जाएंगे।
रक्त-मस्तिष्क बाधा

इस शोध में एम्स नई दिल्ली की टीम का नेतृत्व करने वाले बायो फिजिक्स विभाग के एडीशनल प्रो. डाॅ. सरोज कुमार के अनुसार आसान शब्दों में समझें तो ‘आई-43’ ऐसा खास तत्व है जो दिमाग तक पहुंच सकता है। आमतौर पर दिमाग के चारों ओर एक सुरक्षा परत होती है, जिसे रक्त-मस्तिष्क बाधा (ब्लड-ब्रेन बैरियर) कहा जाता है। कई दवाएं इसे पार नहीं कर पातीं, लेकिन ‘आई 43’ इस बाधा को पार कर सीधे दिमाग में असर करता है।
बीमारी का जल्दी पता लगाने में मदद

अल्जाइमर में दिमाग में जमा होने वाला ‘अमाइलाइड-बीटा प्लाक’ नामक हानिकारक पदार्थ (एंजाइम) वहां मौजूद ‘एसिटाइलकोलिन’ नामक महत्वपूर्ण रसायन को नष्ट कर देता है, इससे याददाश्त कमजोर होने लगती है। आइ-43 इस एंजाइम की पहचान कर बीमारी का जल्दी पता लगाने में मदद करता है। इतना ही आइ-43 इसके साथ-साथ उस हानिकारक एंजाइम को रोकने और खत्म करने में भी सक्षम है, जो एसिटाइलकोलिन नामक जरूरी रसायन को नष्ट करता है।
अल्जाइमर के इलाज में बड़ा कदम

एसिटाइलकोलिन याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता के लिए जरूरी होता है। इसके नष्ट होना रूकने से अल्जाइमर पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है। पूरी तरह स्वदेशी अनुसंधान पर आधारित यह उपलब्धि भारत की वैज्ञानिक क्षमता को वैश्विक स्वीकार्यता दिलाने के साथ-साथ आगे और परीक्षणों के बाद यह अल्जाइमर के प्रभावी इलाज की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।
शोधकर्ताओं की टीम का इन्होंने किया नेतृत्व

  • एम्स नई दिल्ली की टीम का नेतृत्व प्रो. डाॅ. सरोज कुमार ने किया
  • आईआईटी बीएचयू की टीम का नेतृत्व प्रो. डाॅ. ज्ञान पी. मोदी ने किया
  • नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इम्यूनोलाजी से प्रो. डाॅ. सारिका गुप्ता ने किया

क्या होता है अल्जाइमर?

सामान्य भाषा में अल्जाइमर को स्मृति लोप (याददाश्त खोने) की बीमारी भी कहा जाता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार अल्जाइमर दरअसल डिमेंशिया (मस्तिष्क क्षीणता) का सामान्य प्रकार है। इसमें याददाश्त के साथ-साथ सोचने-समझने, निर्णय लेने और पहचानने व बोलने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है। इस कारण काम करने की योग्यता धीरे-धीरे खत्म होती जाती है।

यह भी पढ़ें- एआई से सशक्त हो रहा ग्रामीण भारत,मौसम पूर्वानुमान से रुका फसलों का नुकसान

यह भी पढ़ें- विचार: अवसर के साथ चुनौती भी है एआई, भारत से दुनिया को उम्मीद

यह भी पढ़ें- मायावती के बाद अखिलेश यादव ने कांग्रेस को घेरा, वैश्विक मंच पर विरोध-प्रदर्शन से सहमत नहीं

यह भी पढ़ें- \“एआई समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन नेपाल के Gen-Z आंदोलन से प्रेरित था\“, दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा

यह भी पढ़ें- एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की भाजपा, जम्मू में राहुल गांधी का पुतला फूंका
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166267