search

डायरेक्टर से मारपीट पर गुस्साए शिक्षक, बोर्ड परीक्षा में काम ना करने की चेतावनी; विरोध में किया प्रदर्शन

deltin33 2026-2-22 22:26:44 views 913
  



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी/रामनगर। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट मामले से शिक्षकों में गुस्सा है। इसे लेकर रविवार को राजकीय शिक्षक संघ ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में एकत्र शिक्षकों ने नारेबाजी की। साथ ही घटना की निंदा करते हुए आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं, मौके पर पहुंचे तहसीलदार कुलदीप पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में अराजकता फैलाने की आजादी किसी को भी नहीं दी जानी चाहिए। इस तरह भय, आतंक व डर का माहौल पैदा कर किसी भी अधिकारी व कार्मिक से निष्ठापूर्वक कार्य व सेवा करने की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। अगर आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यालय और बोर्ड परीक्षा संबंधित कार्य नहीं किए जाएंगे।

समर्थकों का पुतला फूंका

यहां पूर्व मंडलीय अध्यक्ष डा. गोकुल मत्तोलिया, डा. धर्मेंद्र पनेरु, मदन गिरी गोस्वामी, गिरीश कांडपाल, डा. विवेक पांडे, भुवन पांडे, आदि रहे। इधर, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक नौटियाल से मारपीट मामले में युवा कांग्रेस ने विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव लड़ने से रोकने के लिए बंदूक-तमंचा लेकर दौड़ाया, वीडियो वायरल; चार पर मुकदमा दर्ज

लोहनी ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य अधिकारियों और जनता की रक्षा करना होता है, लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपा विधायक भक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। यहां अमित कुमार, नितिन शाह, केवल सिंह विकास कुमार आर्य, सचिन कुमार आर्य, सोनू करीम, प्रमोद कुमार, हरदीप सिंह आदि रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131