search

आरा पुलिस को बड़ी सफलता, मिठाई दुकानदार और बेटे की हत्या मामले में मुख्य शूटर अशोक सिंह गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-19 23:08:27 views 649
  

मुख्य शूटर गिरफ्तार



जागरण संवाददाता,आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलघाट गांव के समीप घटित मिठाई दुकानदार प्रमोद महतो और उनके छोटे पुत्र प्रियांशु कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी कोर्ट रोड के समीप से हो सकी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गिरफ्तार अशोक सिंह गजराजगंज ओपी के कारीसाथ गांव का निवासी है। पुलिस पूछताछ कर कांड में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास में लगी हुई है। पुलिस ने चार नवंबर को नवादा थाना के बहीरो निवासी द्वारिका शर्मा एवं गजराजगंज ओपी के कारीसाथ गांव निवासी सूरज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर कांड का राजफाश किया था।
दो मोबाइल जब्त

दोनों के पास से दो मोबाइल जब्त किया गया था। पूर्व से भी आपराधिक छवि वाले सूरज कुमार से पूछताछ में अशोक का नाम आया था। पुलिस उसे भी रिमांड पर लेगी। प्रमोद महतो मूल रूप से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के निवासी थे।  

करीब 14 साल पहले उन्होंने बहीरो में मकान बनाकर परिवार बसाया था। बाद में वह मकान बेचकर पियनिया में नया घर बना लिए थे। मुख्य षड्यंत्रकर्ता द्वारिका शर्मा, जो पहले मृतक प्रमोद महतो का पड़ोसी था, ने प्रमोद की पत्नी से संबंधों के कारण उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।  
हत्या के लिए चार लाख रुपये की सुपारी

उसने गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ निवासी अशोक सिंह को हत्या के लिए चार लाख रुपये सुपारी दी थी। इसमें एक लाख रुपये एडवांस के रूप में दिए गए थे। बाकी काम होने के बाद देने के लिए बोला गया था।  

घटना के बाद प्रमोद के बड़े पुत्र हिमांशु कुमार ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राज ने विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया था।  
अवैध हथियारों का प्रयोग

इधर, 30 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे द्वारिका ने पैसे का प्रलोभन देकर प्रमोद और उनके पुत्र प्रियांशु को गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव बुलाया था। वहां से दोनों को विश्वास में लेकर बेलघाट की ओर ले जाया गया था।  

जहां दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में दो अवैध हथियारों का प्रयोग किया गया था। एसडीपीओ के अनुसार, गोली मारने के बाद गिरफ्तार सूरज कुमार ने प्रमोद का गला ब्लेड से रेता था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166404