search

Kanpur News: दो बार टूटा फंदा, तीसरे प्रयास में पिता की गई जान... खिड़की से चीखते रहे बच्चे

LHC0088 2025-11-18 02:08:35 views 656
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। चकेरी में रविवार को खाना बनाने में देरी को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बच्चों के सामने फंदा लगाकर जान दे दी। इस दौरान बच्चे खिड़की से शोर मचाकर चीखते चिल्लाते रहे लेकिन उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। जान देने से पहले दो बार फंदा टूट गया जिससे वह नीचे जा गिरा, लेकिन तीसरी बार में आत्महत्या कर ली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

मूलरूप से बांदा जनपद के जसपुरा ग्राम मवईघाट निवासी 41 वर्षीय अशोक सिंह विराट नगर में किराए पर रहते थे। परिवार में पत्नी विश्वमोहिनी और दो बेटे अंश और नमन हैं। चाचा विनोद सिंह ने बताया कि अशोक बिल्डिंग प्रोजेक्ट से जुडे़ थे करीब चार माह पूर्व नौकरी छूटने से वह अवसाद में चल रहे थे। इस दौरान वह शराब के लती भी हो गए थे।

  

रविवार दोपहर पत्नी विश्वमोहिनी छत पर गेहूं फैला रही थी। इसके चलते खाना बनने में देरी होने पर बेटे अशोक से झगड़ा हो गया। झगड़ा होने पर उसने आत्महत्या करने की धमकी दी और कमरे में दरवाजा अन्दर से बंद कर लिया। इसके बाद बच्चों ने खिड़की को धक्का देकर खोल लिया और उन लोगों के सामने रस्सी से फंदा डालकर लटकने की कोशिश की लेकिन फंदा टूट गया।

  

इसके बाद दोबारा कोशिश में भी यही हाल हुआ। तीसरी बार के प्रयास में अशोक की जान चली गई। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की है।  

  
इधर, रेस्टोरेंट कर्मी ने घर के अंदर पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

कल्याणपुर में आइआइटी के सामने स्थित मकान में रेस्टोरेंट कर्मी ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर स्वजन ने देखा तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर स्वजन से आत्महत्या की वजह पूछी तो वह कारण नहीं बता सके।


आइआइटी गेट के सामने रहने वाले 18 वर्षीय राहुल कठेरिया घर के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। सोमवार डेढ़ बजे के करीब उसका शव घर के एक छोर पर खाली जगह में लगे पकरी के पेड़ से मोजे की कतरन से बनी रस्सी के सहारे लटकता मिला। राहुल का शव देखकर बड़े भाई साहिल,छोटे भाई ऋतिक और ऋषभ के अलावा पिता विनोद और मां रीना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि स्वजन से बातचीत कर आत्महत्या का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
143841

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com