search

NDA की लहर के बाद भी खेल मंत्री नहीं कर पाए कमाल, गांव के बूथ में हारी भाजपा

LHC0088 2025-11-17 21:07:13 views 1136
  

खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, तेघड़ा (बेगूसराय)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेघड़ा विधानसभा ने भाजपा को बड़ी सफलता दी। भाजपा प्रत्याशी रजनीश कुमार (Rajnish Kumar ने मतगणना की शुरुआत से ही निरंतर बढ़त बनाए रखी और अंततः पूरे बेगूसराय जिले में सबसे अधिक 35,364 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि इस जबरदस्त जीत के बीच एक रोचक तथ्य यह रहा कि प्रदेश के खेल मंत्री सह बछवाड़ा के विधायक सुरेंद्र मेहता (Surendra Mehta) अपने ही गृह क्षेत्र के बूथ पर भाजपा को जीत नहीं दिला सके। तेघड़ा की पकठौल पंचायत स्थित बूथ संख्या 125 पर भाजपा को मात्र 130 और भाकपा को 278 मत प्राप्त हुए। यहां भाकपा ने 148 मतों की बढ़त बनाई।
पूरे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का भारी प्रभाव

पकठौल के एक बूथ को छोड़ दें तो तेघड़ा विधानसभा की सभी पंचायतों में भाजपा ने भाकपा को बड़े अंतर से पराजित किया। क्षेत्र के कुल पंचायतों में पड़े मतों को समग्र रूप से देखें तो भाजपा को कई हजार की बढ़त मिलती है।

पिढौली, रातगांव, आधारपुर, चकदाद मधुरापुर, पिपरा दोदराज और चिल्हाय जैसे पंचायतों में भाजपा ने आठ सौ से लेकर 25 सौ तक के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। वहीं गौरा- एक, गौरा- दो, गौरा- चार और बरौनी क्षेत्र की तीनों पंचायतों ने भाजपा को एक हजार से तीन हजार से अधिक मतों की लीड दिलाई। इससे कुल अंतर और भी बढ़ गया।

गौरा छह पंचायत में भले ही मुकाबला कड़ा रहा, पर भाजपा यहां भी मामूली 85 मतों से आगे रही। निपनिया मधुरापुर पंचायत में भाजपा को 1611 और भाकपा को मात्र 261 मत मिले, यानी 1350 की भारी बढ़त मिली।

कुल मिलाकर सभी पंचायतों को जोड़कर देखें तो तेघड़ा में भाकपा कहीं भी भाजपा की बराबरी में नहीं दिखी। रजनीश कुमार को लगभग हर पंचायत से उल्लेखनीय समर्थन मिला। इससे उनका कुल अंतर बेगूसराय जिले में सबसे अधिक रहा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
143742

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com