search

बैडमिंटन खेलते समय सिपाही को आया हार्ट अटैक, उपचार के दौरान मौत

cy520520 2025-11-17 20:07:55 views 865
  



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। थाना में तैनात एक हेड कांस्टेबल की बैडमिंटन खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। रविवार को हुई इस घटना के बाद उन्हें वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल 48 वर्षीय विशाल यादव रविवार को बैडमिंटन खेल रहे थे। तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। बभनी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू अस्पताल भेजा गया। रविवार की रात इलाज के दौरान विशाल यादव की मौत हो गई। विशाल यादव गाजीपुर के रहने वाले थे और 1997 बैच के सिपाही थे। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि विशाल यादव को बचाने के पूरे प्रयास किए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158687