BGMI 4.1 Update भारत में 13 नवंबर को होगा लॉन्च, चेक करें नए फीचर्स और रिलीज टाइमलाइन

deltin33 2025-11-10 18:08:02 views 1093
  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Krafton ने Battlegrounds Mobile India (BGMI) 4.1 अपडेट को इंडिया में लॉन्च करने की तारीख का एलान कर दिया है। कंपनी का कहना है कि वह BGMI 4.1 अपडेट को भारत में 13 नवंबर को लॉन्च करेगा। अपकमिंग BGMI 4.1 अपडेट के साथ क्राफ्टन गेम में नया कंटेंट, बेहतर गेमप्ले फीचर्स और महत्वपूर्ण सिस्मट अपग्रेड उपलब्ध करवाएंगे। यहां हम आपको BGMI 4.1 अपडेट के 13 नवंबर को लॉन्च से पहले इससे जुड़ी डिटेल्स बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
BGMI 4.1 अपडेट रिलीज टाइमलाइन

Krafton India का कहना है कि BGMI 4.1 अपडेट को सुबह 6:30 बजे से रोल आउट करना शुरू किया जाएगा। अपडेट रिलीज का पूरा शेड्यूल नीचे दिया गया है।

Google Play (Android): सुबह 6.30 बजे रिलीज शुरू होगा और दोपहर 11.30 तक कंपनी पूरा अपडेट रोल आउट कर देगी।

App Store (iOS): एपल यूजर्स को सुबह 9.30 बजे तक पूरा अपडेट मिल जाएगा।

Official Website: कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दोपहर 12.30 बजे फुल APK डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

  
BGMI 4.1 अपडेट - मिलेंगे ये फीचर्स

अपकमिंग BGMI 4.1 अपडेट में प्लेयर्स को विंटर-थीम गेमप्ले का एक्सपीरियंस मिलेगा, जिसे कंपनी Frosty Funland Mode दिया था। इस मोड में प्लेयर्स को Penguin Ville और Penguin Towns में बर्फीली जगहें देखने को मिलेंगी। इसके साथ ही penguins बर्फ से ढके लैंडस्केप और शहर दिखेंगे। इन जगहों पर प्लेयर्स को लूट एरिया भी मिलेंगे। बर्फ से ढकी इन जगहों पर कॉम्बैट का यूजर्स को अलग एक्सपीरियंस मिलेगा।

इसके साथ ही नई मशीनें और आइटम बैटल को पहले से ज्यादा मजेदार बना देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो गेम में बर्फ वाली जगहों पर प्लेयर्स Magic Ice स्केट यूज कर पाएंगे। इसके साथ ही प्लेयर्स 4-सीटर व्हीकल से स्नोबॉल की फायरिंग कर पाएंगे।

नए NPC Crests System से यूजर्स मैच के दौरान टोकन कलेक्ट और रिडीम कर पाएंगे। इस अपडेट में Erangel जैसे क्लासिक मैप को विंटर वंडरलैंड में कन्वर्ट कर दिया जाएगा। विंटर सीजन वाले इस थीम में प्लेयर्स के लिए रिवॉर्ड्स, आउटफिट और दूसरे काम के लिए नया रॉयल पास भी शामिल किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- भारत में 74% Gen Z यूजर्स मोबाइल पर गेम खेलने में बिताते हैं 6 घंटे, Free Fire-BGMI है टॉप चॉइस
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
388010

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com