search

नोएडा में बकाएदारों पर परिवहन विभाग का शिकंजा कसना शुरू, 7 महीनों में 2.25 करोड़ की वसूली

LHC0088 2025-11-17 15:07:55 views 1282
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में परिवहन विभाग ने बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2025–26 में अप्रैल से अक्टूबर सात माह में विभाग ने कुल 3.99 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसमें से अब तक 2.25 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अधिकारी अब बचे हुए बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई और तेज करने की तैयारी में हैं। परिवहन विभाग के अनुसार पिछले सात महीनों में 2.25 करोड़ रुपये की वसूली की गई। अकेले अक्टूबर माह में 23 लाख 17 हजार रुपए की वसूली हुई है।

इसमें से जिले में पंजीकृत वाहनों से 1.61 करोड़ रुपए की वसूली दर्ज की गई, जबकि अन्य राज्यों या जिलों के वाहनों से 64.34 लाख रुपये वसूले गए हैं। विभाग का कहना है कि विभिन्न श्रेणियों में बकाया जमा न कराने वाले वाहन मालिकों को पहले ही नोटिस भेजे जा चुके हैं।
परिवहन विभाग अधिकारियों के अनुसार, बकाए की वसूली को लेकर नियमित समीक्षा की जा रही है। जिन वाहन मालिकों ने टैक्स, फिटनेस, परमिट शुल्क या अन्य देनदारी नहीं चुकाई है, उनके खिलाफ आगे चालान, जब्ती और अन्य सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है।

विभाग ने संकेत दिया है कि नवंबर और दिसंबर में वसूली अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि लक्ष्य के करीब पहुंचा जा सके। अक्टूबर में 50 हजार से अधिक वाहन मालिकों नोटिस विभाग ने भेजे हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160702