search

Jharkhand News: शिल्पा-कल्पना ने ऐसा क्या सुनाया कि सर्द रात में भी लोगों में आ गई स्फूर्ति, मोरहाबादी मैदान में सजी थी कलाकारों की महफिल

LHC0088 2025-11-17 15:07:56 views 920
  

मंच पर बालीवुड गायिका शिल्पा एवं विधायक कल्पना सोरेन की जुगलबंदी।



जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड का रज पर्व उत्सव और मोरहाबादी का सजा मैदान। विशाल मनमोहक मंच। रविवार की उठती शाम। चकाचौंध लाइटें। चटक लाल रंग पहने नमूदार हुईं शिल्पा राव। जमशेदपुर की बालीवुड गायिका। मंच पर विधायक कल्पना सोरेन को भी बुलाया गया और फिर दोनों की जुगलबंदी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कल्पना साथ दे रही थीं। शिल्पा हौसला बढ़ा रही थीं। गीत के बोल ठंडी हवा में तैर रहे थे...जो भी है सब मेरा तेरा हवाले कर दिया, कलंक नहीं इश्क है पिया...होना जाए प्यार तुमसे मुझे..मलंग...मलंग। कल्पना भी गा रही थीं...हारी हारी...। एक लंबा अलाप। इंडियन आइडल फेम शहर के युवा गायक शगुन पाठक ने भी इस शाम खूब झुमाया।

कुल आठ गाने गाए। शगुन ने शुरू किया...सैंयारा तू तो बदल नहीं है...केसरिया तेरा इश्क है पिया...जो भी दुआ...एक हसीना था, इक दीवाना था...जरा सी दिल में जगह तू...। शिल्पा ने दर्शकों को खूब झुमाया। दर्शक भी उनका साथ दे रहे थे। ठंडी हवा का झोंका भी हवा हो रहा था।

बड़े नादान हो... मेरी जान कि हम से ही मौसम... मेरे महबूब मेरे महबूब। साथ में बैंड के कलाकारों ने भी खूब समा बांधा। शिल्पा अपने अंदाज में थीं...एक बोरिंग गाना होना चाहिए न...मोबाइल की फ्लैश लाइटें भी साथ दे रही थीं।

  

गजब का फ्यूजन था...जोर से नाची आज कि घुंघरू टूट गए...एक अलग अंदाज में फ्यूजन। इसका बीट कुछ तेज और कुछ ऊंचा था। सुर और स्वर की सरिता देर तक बहती रही। मंच पर गुरुजी के जीवन को भी कलाकारों ने जीवंत किया।
अतीत को जीवंत कर रहा था ड्रोन शो

इस स्थापना समारोह की अंतिम निशा ड्रोन शो ने अचंभित किया। सैकड़ों ड्रोन हवा में करतब दिखा रहे थे। वे अतीत को जीवंत कर रहे थे। राज्य की गौरवशाली कहानी को प्रस्तुत कर रहे थे। भगवान बिरसा मुंडा की जीवनगाथा का प्रस्तुत किया।

रजत जयंती का लोगो भी आकाश में दिखा। अंधेरे में 25 ईयर्स आफ झारखंड, जोहार, 15 नवंबर 2000, 1944 और भारत के नक्शे में झारखंड का नक्शा। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आकृति भी आकाश में दिखी। झारखंड का लोगो भी। दर्शक दम साधे ड्रोन शो देख रहे थे।

गजब का उत्साह दिख रहा था। ड्रोन शो को दर्शक तो अपने मोबाइल में कैद रहे थे। इसके साथ रिदम आफ फाक में संताली, खड़िया, नागपुरी के साथ शास्त्रीय नृत्य कत्थक, भरत नाट्यम, ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति हुई।

पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार और संस्कृति निदेशक आसिफ इकराम की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। समारोह का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री आदि ने आनंद लिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160654