search

नशे में धुत युवक ने मुंबई पुलिस को किया फोन, दे डाली नौसेना गोदी पर आतंकी हमले की धमकी

LHC0088 2025-11-17 07:36:13 views 754
  

युवक ने नशे में दी हमले की झूठी चेतावनी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा काम किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल, एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नशे की हालत में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करके महानगर के दक्षिणी हिस्से में स्थित नौसेना गोदी पर संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कॉल के बाद एक्शन में आई पुलिस

जैसे ही कॉल पुलिस कंट्रोल रूम में आई, पुलिस हरकत में आ गई। हालांकि, जांच में पाया गया कि यह कॉल फर्जी थी। मामले से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले ने दावा किया कि वह आंध्र प्रदेश से है और उसे किसी ने इस बारे में सूचना दी थी। फोन करने वाले की पहचान जहाँगीर के रूप में हुई है, जो शराब के नशे में अपने दोस्त के साथ फोन कर रहा था।
किसी को नहीं किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी का कहना है कि उस प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160702