search

शहीद श्यामल चक्रवर्ती को सम्मान दिलाने के लिए 36 साल से जारी है संघर्ष, धनबाद में मना शहादत दिवस

cy520520 6 day(s) ago views 173
  

शहीद श्यामल चक्रवर्ती को श्रद्धांजलि देने लिए जुटे लोग। (फोटो जागरण)



जागरण संवाददाता, धनबाद। शहीद श्यामल चक्रवर्ती स्मारक समिति धनबाद की ओर से श्यामल चक्रवर्ती का 36वां शहादत दिवस शनिवार को आइआइटी आइएसएम प्रथम गेट स्थित स्मारक स्थल पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम श्यामल चक्रवर्ती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक आनंद महतो एवं संचालन सुभाष चटर्जी ने किया।

आनंद महतो ने कहा कि श्यामल चक्रवर्ती का शहादत को अनदेखा करने का काम सरकार एवं प्रशासन द्वारा किया गया। इसी मानसिकता के तहत पुलिस कप्तान रणधीर प्रसाद वर्मा को परमवीर अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। दूसरी ओर श्यामल चक्रवर्ती को अभी तक सम्मान नहीं दिया गया है। आम नागरिक निरंतर 36 वर्षों से सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे है।

विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि श्यामल चक्रवर्ती ने सरकारी संपति की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दीं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है।

विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि सम्मान दिलाने के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। लेकिन सरकार कभी भी इस सवाल पर गंभीर नहीं है। वहीं, जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर जिला सचिव बिंदा पासवान, स्मारक समिति सचिव सम्राट चौधरी, राम कृष्णा सिंह, गोपीनाथ बक्शी, रवि चौधरी, राणा चटराज, बिंदा पासवान आदि मौजूद थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145225

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com