search

CM योगी ने सोनभद्र को 548 करोड़ की दी सौगात, बिहार चुनाव में NDA की जीत पर कही ये बात

cy520520 2025-11-15 20:42:57 views 847
  



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सोनभद्र के चोपन खेल मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव परिणाम का भी जिक्र किया। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतीश कुमार की सुशासन सरकार पर मुहर लगाते हुए बिहार की जनता ने एनडीए को प्रचंड जीत दिलाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके लिए योगी ने बिहार की जनता का आभार जताया। साथ ही प्रभु श्री राम और माता जानकी का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश का संबंध सदियों से प्रगाढ़ रहा है।

चुनाव परिणाम के बाद यूपी और बिहार की साझा संस्कृति को और बल मिलेगा। यह अटूट संबंध और प्रगति की ओर जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यहां पर 548 करोड़ की 432 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

साथ ही जनजाति समूह के लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। इसके अलावा लगभग 1000 जनजातीय लोगों को भूमि का पट्टा उपलब्ध कराया। वहीं मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस कर्मियों के लिए 25 स्कूटी भी प्रदान की।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140785

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com