search

Bihar Election Result: सीट और वोटों की हिस्सेदारी में भी जदयू सबसे बड़ा विजेता

Chikheang 2025-11-15 18:12:59 views 1248
  

सीट और वोटों की हिस्सेदारी में भी जदयू सबसे बड़ा विजेता



राज्य ब्यूरो, पटना। ऐसे तो एनडीए समग्रता में जीत की खुशी मना रहा है। लेकिन, खुशी मनाने का सबसे अधिक हक जदयू को है। 2020 के विधानसभा चुनाव में तीसरे नम्बर पर सिमटने की पीड़ा झेल रहे जदयू की झोली में विधानसभा की 85 सीटें आ गईं। उसे 42 सीटों का लाभ हुआ। उसके वोट प्रतिशत में 3.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उधर राजद महज 0.11 प्रतिशत वोट गंवा कर 75 से 25 सीटों पर आ गया। 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद 146 सीटों पर लड़ा था। उसे 23.11 प्रतिशत वोट मिला था।

इसबार 143 सीटों पर लड़ने पर उसे 23 प्रतिशत वोट हासिल हुआ। जदयू की बड़ी सफलता यह रही कि उसकी सीटों की संख्या तो बढ़ी ही, वोट प्रतिशत में भी रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई।

2020 में जदयू 115 सीटों पर लड़ा था। 43 सीटें मिली। वोटों में 15. 39 प्रतिशत का हिस्सा मिला था। 2025 में लड़ने वाली सीटों की संख्या 101 रह गई। सीटों की संख्या बढ़ कर 85 हो गई।

वोट प्रतिशत 19.25 पर चला गया। यह 3.86 प्रतिशत की वृद्धि है। किसी एक दल के लिए सर्वाधिक है। भाजपा भी लाभ में रही। उसे 15 सीटों का लाभ मिला।

उसके वोट में केवल 0.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई। लोजपा (रा) को भी बड़ा लाभ मिला। उसके 28 में से 19 उम्मीदवार जीते। यह पूर्ववर्ती लोजपा को 2005 मिली 29 सीटों की जीत से थोड़ी छोटी मगर चिराग पासवान के नेतृत्व में बड़ी जीत है।

चिराग 2020 में 134 पर चुनाव लड़े थे। एक पर जीत हुई थी। वोट भी पांच प्रतिशत से कुछ अधिक था। इस बार उसे 4.97 प्रतिशत वोट मिला।

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा की सीटें चार से पांच हो गई। उसे 1.18 प्रतिशत वोट मिला। यह 2020 से 0.29 प्रतिशत अधिक है।

पहली बार विधानसभा चुनाव में शामिल राष्ट्रीय लोक मोर्चा को बड़ी सफलता मिली। उसके छह में से चार उम्मीदवार जीत गए। रालोमो को 1.07 प्रतिशत वोट मिला।

वाम दलों में भाकपा माले को 0.32 प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ और उसके नौ विधायक चुनाव हार गए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145100

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com