search

Banka vidhan sabha Chunav Result: भाजपा का झंडा फिर लहराएगा या कोई और मारेगा बाजी? ताजा नतीजे यहां देखें

Chikheang 2025-11-14 13:37:21 views 683
  

बांका विधानसभा सीट



डिजिटल डेस्‍क, बांका। बांका विधानसभा सीट पर पैनी नजर बनी हुई है। यहां देखना दिलचस्‍प होगा कि भाजपा अपनी ताकत साबित करने में कामयाब होगा या फिर अन्‍य कोई पार्टी अपना दबदबा कायम करने में सफल होगी। बता दें कि बांका विधानसभा सीट बिहार की बांका लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली कॉनस्टुएंसी है। जब 1951 में यहां चुनाव हुए तो कांग्रेस के राघवेन्द्र नारायण सिंह विधायक बने। वहीं, पिछली बार यानी 2020 में भाजपा के रामनारायण मंडल विजयी रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस बार के चुनाव में 23 प्रत्‍याशियों ने बांका सीट के लिए आवेदन दिया था, जिसमें से 21 का स्‍वीकार हुआ जबकि दो के खारिज हो गए। वैसे, चुनाव में 14 प्रत्‍याशियों के बीच जंग हुई। पता हो कि राष्‍ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने कुंदन कुमार रॉय को चुनावी मैदान में उतारा तो आम आदमी पार्टी ने रजनीश कुमार चौधरी को मौका दिया। भारतीय जनता पार्टी ने राम नारायण मंडल से जीत की उम्‍मीद लगाई। बहुजन समाज पार्टी ने विनोद पंडित पर भरोसा जताया तो जन सुराज पार्टी ने कौशल कुमार सिंह को जीत का उम्‍मीदवार चुना।

कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी ऑफ इंडिया ने संजय कुमार पर दांव लगाया। अविनाश कुमार, उमाकांत यादव, मोहम्‍मद जमीरुद्दीन, जवाहर कुमार झा, डॉ फिरोज अंसारी, मनोज सिंह, विक्रम आनंद और संजन कुमार निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में चुनाव में उतरे।

इस प्रकार बांका सीट पर प्रदेश की चार पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इनके अलावा कुछ अन्‍य दलों ने भी अपने प्रत्‍याशी घोषित किए हैं।

  • राष्‍ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी - कुंदन कुमार रॉय
  • आम आदमी पार्टी - रजनीश कुमार चौधरी
  • भारतीय जनता पार्टी - राम नारायण मंडल
  • बहुजन समाज पार्टी - विनोद पंडित
  • जन सुराज पार्टी - कौशल कुमार सिंह
  • कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी ऑफ इंडिया - संजय कुमार
  • निर्दलीय - अविनाश कुमार
  • निर्दलीय - उमाकांत यादव
  • निर्दलीय - मोहम्‍मद जमीरुद्दीन
  • निर्दलीय - जवाहर कुमार झा
  • निर्दलीय - डॉ फिरोज अंसारी
  • निर्दलीय - मनोज सिंह
  • निर्दलीय - विक्रम आनंद
  • निर्दलीय - सजन कुमार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160642