search

Forbesganj vidhan sabha Chunav Result: फारबिसगंज विधानसभा में फिर खिलेगा कमल या महागठबंधन लगाएगा सेंध, नतीजे LIVE

Chikheang 2025-11-14 12:06:51 views 1248
  



डिजिटल डेस्क, फारबिसगंज विधानसभा (अररिया)। अररिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली फारबिसगंज विधानसभा सीट (Forbesganj Vidhan sabha Chunav result) पर इस बार के चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी सियासी रण में हैं।  

फारबिसगंज विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक विद्यासागर केसरी (VIDYA SAGAR KESHARI) भाजपा की टिकट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके प्रतिद्वंदी के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज विश्वास (Manoj Bishwas), राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से फातिमा खातून (FATMA KHATUN), जन सुराज पार्टी से मोहम्मद एकरामुल हक (MOHAMMAD EKRAMUL HAQUE) व अन्य निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फारबिसगंज विधानसभा सीट पर 68.98 प्रतिशत वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में वोट पड़े। यहां लोकतंत्र के महापर्व का असर मतदाताओं में जबर्दस्त रुप में दिखा। यहां कुल 68.98 प्रतिशत वोट पड़े हैं। अब देखना होगा कि यहां की जनता ने किसे जीत का ताज पहनाया है।

चुनाव 2020 का परिणाम

फारबिसगंज विधानसभा सीट का जिला अररिया लगता है और ये अररिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सीट है। फारबिसगंज विधानसभा सीट पर 2020 में बीजेपी के विद्या सागर केसरी लगातार दूसरी बार विजयी रहे थे। इन्हें कुल 102212 वोट मिले थे। वहीं, इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर हुसैन खान थे, जिन्हें 82510 वोट मिले थे। दोनों के बीच का अंतर 19702 था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160777