search

प्रधानाध्यापक ने बच्चे को बेरहमी से पीटकर शौचालय में किया बंद, इस छोटी सी बात पर दिखाई हैवानियत

cy520520 2025-11-14 10:06:59 views 1264
  



जागरण संवाददाता, उरई। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम औतार राठौर ने अपने तैनाती वाले स्कूल नहीं जाकर गुरुवार को घर पर संचालित निजी स्कूल में पढ़ाई के दौरान कक्षा तीन के आठ साल के बच्चे को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद उसे दो घंटे तक शौचालय में बंद रखा। शाम को बच्चा अपने समय पर घर नहीं पहुंचा तो पिता उसे लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में वह रोता हुआ मिला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बच्चे ने पिता को सुनाई आपबीती

बच्चे ने आपबीती सुनाई तो पिता उसे लेकर सदर कोतवाली पहुंचे और आरोपित प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपित प्रधानाध्यापक ने बताया कि गलती से बच्चे को मार दिया था। बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सुशील नगर स्थित सुरभि पब्लिक स्कूल उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम औतार अपने घर पर संचालित करते हैं। गुरुवार को विद्यालय में सुबह 9:40 बजे बच्चा अपने सहपाठियों के साथ खेलते हुए झगड़ गया। बच्चों ने इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से कर दी।

प्रधानाध्यापक ने गुस्से में आकर बच्चे को घूंसे व थप्पड़ जड़ दिए। इससे उसकी पीठ व चेहरे पर चोट के निशान उभर आए। बाद में उसे दोपहर दो बजे छुट्टी के समय छोड़ा और कहा कि घर पर किसी को यह घटना नहीं बताना। पीठ में चोट के कारण वह दर्द से कराहता हुआ एक दुकान के बाहर बैठ कर रोने लगा। बच्चे के घर नहीं पहुंचने के कारण थोड़ी देर बाद उसके पिता उसे खोजते हुए आ गए। सीओ सिटी अर्चना सिंह ने बताया कि बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराकर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध बाल अपराध के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156483