search

साड़ी में देसी गर्ल की धाय-धाय, राजामौली की फिल्म से Priyanka Chopra का धमाकेदार कमबैक

deltin33 2025-11-13 02:38:01 views 1242
  

एस एस राजामौली की फिल्म से सामने आया प्रियंका का पहला लुक/ फोटो- X Account  



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से एस एस राजामौली की फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में देसी गर्ल की जोड़ी पहली बार साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएगी। इस फिल्म में उनका किरदार किस तरह का होगा, इसका इंतजार प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले एक लंबे समय से कर रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, अब उनके इंतजार का समय खत्म हो चुका है, क्योंकि ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा का उनकी अपकमिंग फिल्म ग्लोबल ट्रोटर से पहला लुक सामने आ चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुने लेवल पर पहुंचा दिया है।
\“मंदाकिनी\“ बनकर छा गईं प्रियंका चोपड़ा

एस एस राजामौली ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म \“ग्लोबल ट्रोटर\“ से प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी पहनी है और वह पहाड़ों पर अंगारों के बीच हाथ में बंदूक थामे धाय-धाय गोली चलाते हुए नजर आ रही हैं, जिससे ये तो क्लियर हो गया है कि एस एस राजामौली की इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा दमदार एक्शन करते हुए भी स्क्रीन पर नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- टूट जाएगा बाहुबली-कांतारा का रिकॉर्ड! Priyanka Chopra की फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का धांसू लुक आउट

इस पोस्टर को शेयर करते हुए एस एस राजामौली ने कैप्शन में लिखा, “वह महिला जो इंडियन सिनेमा को ग्लोबल मंच पर लेकर गई। वेलकम बैक देसी गर्ल, प्रियंका चोपड़ा। मैं दुनिया को आपके \“मंदाकिनी\“ के रूप में अलग-अलग शेड्स दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता“।

  
प्रियंका के कमबैक से बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

महेश बाबू की फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक देखने के बाद फैंस अपनी बेसब्री नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये बहुत ही शानदार पोस्टर है, किसी महिला को साड़ी पहने गोलियां चलाते देखना वाइल्ड है“। दूसरे यूजर ने लिखा, “बाहुबली से मंदाकिनी तक, इंडियन सिनेमा का बार अब हिया हो चुका है। एस एस राजामौली का विजन और प्रियंका चोपड़ा का ग्लोबल औरा, इस फिल्म को दुनियाभर में अलग लेवल पर ले जाएगा“।

  

एक अन्य यूजर ने लिखा, “अगर किसी चेहरे को मुख्य किरदार कहा जा सकता है, तो वह प्रियंका चोपड़ा है, जो गन और साड़ी में कमाल लग रही हैं। आपको बता दें कि महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म SSMB 29 को टेंटेटिव टाइटल \“ग्लोबल ट्रोटर (#GlobeTrotter) दिया गया है, जिसे पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड पर नहीं Priyanka Chopra को भरोसा? साउथ सिनेमा से करेंगी धमाकेदार कमबैक
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521