search

Bihar Dhan Kharid 2025: भुगतान नहीं होने पर संकट में पैक्स, 15 से शुरू होगी धान अधिप्राप्ति

cy520520 2025-11-12 20:43:02 views 1256
  



संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। कृषि साख सहयोग समिति तारापुर वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसानों से धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नवंबर से शुरू करेगा। यह काम 28 फरवरी तक चलेगा। इसको लेकर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में व्यापार मंडल स्थित कृषि साख सहयोग समिति कार्यालय में पंचायत पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बीसीओ राजीव कुमार ने बताया कि धान अधिप्राप्ति के लिए लक्ष्य का निर्धारण अभी जिला से प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन सभी पैक्स अध्यक्षों को अधिप्राप्ति की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल प्रत्येक पैक्स एक-एक लाट धान की खरीद प्रारंभ करेगा।

इधर, पैक्स अध्यक्षों ने पिछले वर्ष के सीएमआर बकाया भुगतान नहीं होने और बैंक से नगद सीमा पर बढ़े ब्याज को लेकर गंभीर चिंता जताई।

कहा गया कि बार-बार सूचना देने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ, जिससे ज्यादातर पैक्स कर्ज में डूब गए हैं। ऐसी स्थिति में वे किसानों से धान अधिप्राप्ति नहीं कर पाएंगे, और किसान को मजबूरन बिचौलियों को औने-पौने दाम पर धान बेचना पड़ेगा।

अध्यक्षों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में समाधान नहीं हुआ तो संबंधित पदाधिकारी को सूचित करते हुए कोआपरेटिव बैंक शाखा की तालाबंदी की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अफजलनगर पैक्स अध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष खरीदे गए धान के सीएमआर का भुगतान अब तक नहीं मिला है। इससे तारापुर के लगभग 70 प्रतिशत पैक्स कर्ज में डूब चुके हैं। अफजलनगर पर छह लाख, लौना पर 29 लाख और धोबई पैक्स पर 40 लाख का बकाया है, जिस पर ब्याज बढ़ता जा रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो अधिकांश पैक्स धान अधिप्राप्ति से वंचित रह जाएंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737