search

बिना तलाक दिए पति ने की दूसरी शादी, महिला ने PM पोर्टल पर कर दी शिकायत

LHC0088 2025-9-29 19:42:59 views 1296
  पति के दूसरी शादी करने पर पीएम पोर्टल पर की शिकायत। जागरण





संवाद सहयोगी, नरैनी । बिना विवाह विच्छेद के पति ने दूसरी शादी कर ली। जबकि दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट के मामले पति के विरुद्ध न्यायालय में मामला विचाराधीन है। विवाहित पहली पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक सहित पीएम पोर्टल पर की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

करतल गांव निवासी शिव प्रसाद कुशवाहा की पुत्री शीलम कुशवाहा ने शिकायती पत्र में बताया कि मेरी शादी 21 जून 2022 को अतर्रा थाना के लेखपाल कालोनी निवासी रामचंद्र कुशवाहा के पुत्र आशीष कुमार से हुई थी।


दहेज की करते थे मांग

शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करके दिन-रात प्रताड़ित करते थे। जिसका मुकदमा कोतवाली क्षेत्र के नरैनी थाने में दो जनवरी 2025 को पंजीकृत हुआ था। विवेचक ने उस पर कई लोगों के नाम हटा दिए थे। जिसकी पुनः विवेचना किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया गया था।

जानकारी हुई है कि पति आशीष ने दूसरी शादी 24 सितंबर 2025 को चित्रकूट गायत्री मंदिर से कर लिया। जबकि अभी न्यायालय से कोई विवाह विच्छेद नहीं हुआ है। मांग की है कि मामले में पुनः विवेचना कराने के साथ कार्रवाई पति के विरुद्ध की जाए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138