Bihar Exit Poll Seats 2025: एग्जिट पोल में NDA सरकार, BJP-JDU और RJD को कितनी सीटें मिलीं?

LHC0088 2025-11-12 01:43:10 views 1233
  

तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और नीतीश कुमार।



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार चुनाव 2025 को लेकर एग्जिट पोल (Bihar Exit Poll 2025) सामने आ गए हैं। सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।

मैट्रिज IANS, चाणक्य स्ट्रैटिजिस से लेकर पोलस्ट्रेट तक के एग्जिट पोल में एनडीए को भारी बहुमत मिलती दिख रही है। वहीं, महागठबंधन को झटका लगता दिख रहा है। जागरण महापोल में एनडीए को 144, महागठबंधन को 94 और अन्य का खाते में 5 सीटें जाती दिख रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दूसरी ओर, 3 ऐसे एग्जिट पोल भी हैं, जिसमें पार्टीवार सीटों का नंबर भी जारी किया गया है।
मैट्रिज IANS का एग्जिट पोल

मैट्रिज IANS ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही बीजेपी को 65-73 सीटें दी हैं। 101 सीटों पर लड़ रही जदयू को 67-75 सीटें दी हैं। 146 सीटों पर चुनाव लड़ रही राजद को 53-58 सीटें दी हैं। वहीं, 59 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस को 10-12 सीटें मिलने का अनुमान है।
चाणक्य स्ट्रैटेजिस का एग्जिट पोल

चाणक्य स्ट्रैटेजिस ने बीजेपी को 70-75 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, जदयू को 52-57 सीटें मिलने का अनुमान है। राजद को 75-80 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 17-23 सीटें मिलने का अनुमान है।
पोलस्ट्रेट का एग्जिट पोल

पोलस्ट्रेट ने भी बीजेपी को 68-72 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जदयू को 55-60 सीटें मिल सकती हैं। राजद को 65-72 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 9-13 सीटें मिलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल की तस्वीर साफ, इस गठबंधन की बन सकती है सरकार; मिल रही बंपर सीटें

यह भी पढ़ें- Bihar Exit Poll 2025: आ गए एग्जिट पोल के नतीजे, क्या तेजस्वी के महागठबंधन की बनेगी सरकार?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: casino pride goa timings Next threads: cat varc slot 1 2022

Explore interesting content


Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com