तीन अक्टूबर तक हाई अलर्ट पर जिले की पुलिस। (जागरण)
जागरण संवाददाता, शिवहर। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने जहां नवरात्र को लेकर जहां पुलिस पदाधिकारियों को तीन अक्टूबर तक अलर्ट व एक्शन मोड में रहने का निर्देश दिया है।, वहीं 24 घंटे सतत निगरानी का आदेश दिया है। एसपी ने थानाध्यक्ष सहित सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने इलाके में पूरी चौकसी के निर्देश दिए है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
थानों की पुलिस को 24 घंटे गश्ती करने के निर्देश दिए है। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने रविवार को शहर सहित विभिन्न इलाकों के भ्रमण के दौरान यह निर्देश दिए। रविवार को एसपी ने जहां रूट मार्च में भाग लिया वहीं, विभिन्न पूजा समितियों के पंडालों में जाकर विधि व्यवस्था की जांच की। साथ ही पूजा समितियों को कई निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने विधि व्यवस्था, पूजा पंडाल में सीसी कैमरा, ग्निशमन यंत्र और आपात स्थिति में निकलने के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
भीड़ नियंत्रण के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार बनाने और दिशा सूचक चिन्ह लगाने का निर्देश दिया। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और पार्किंग की उचित व्यवस्था पर जोर दिया। gonda-general,,Gonda MLA,police officer scolding,improve behavior,Karnalganj health camp,blood donation camp,Ayushman Bharat,TB patients,Uttar Pradesh police, गोंडा की खबर, यूपी की खबर, गोंडा विधायक, गोंडा अजय सिंह, विधायक अजय सिंह,Uttar Pradesh news
एसपी ने नगर थाना क्षेत्र के अलावा पिपराही, पुरनहिया, फतेहपुर व श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के इलाकों का दौरा कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि नवरात्र को लेकर जिलेभर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तैनात किए गए है।
तीन अक्टूबर तक सभी सभी थाना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट व एक्शन मोड में रखा गया है। असामाजिक व उपद्रवी तत्वों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। एसपी ने बताया कि नवरात्र के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोलिंग में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी थाना को अतिरिक्त वाहन की व्यवस्था कराई गई है। जाम से निपटने व यातायात नियंत्रण को भी निर्देश दिए गए है।
मौके पर एसडीपीओ सुशील कुमार, इंस्पेक्टर सह नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मंजर आलम, यातायात थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद, पिपराही थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह, पुरनहिया थानाध्यक्ष प्रेमजीत सिंह, फतेहपुर थानाध्यक्ष राधे श्याम कुमार, श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष सुनील कुमार व महिला थानाध्यक्ष रश्मि रानी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
 |