search

छिंदवाड़ा में कंबल वाले बाबा की पोल खुली, स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा

cy520520 2025-11-9 00:37:40 views 1252
  

तेल और चूर्ण का ​डिब्बा दिखाता ​शिविर में आया वृद्ध।



डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कंबल ओढ़ाकर बीमारी ठीक कर देने का दावा करने वाले एक ढोंगी बाबा पर स्वास्थ्य विभाग ने शिंकजा कसा है। कंबल वाले बाबा के नाम से चर्चित गणेश यादव के चंदनगांव स्थित शिविर पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। यह छापामार कार्रवाई बाबा द्वारा कथित रूप से अंधविश्वास फैलाने और बिना परमिशन के इलाज के नाम पर सामग्री बेचने के आरोप में की गई है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बाबा को दी चेतावनी

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां से मरीजों में वितरण के लिए रखे चूर्ण व तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अंधविश्वास फैलाने और बिना योग्यता व अनुमति के लोगों का इलाज करने के मामले में उसे चेतावनी दी गई है। यह पूरा शिविर बिना किसी आधिकारिक परमिशन के चलाया जा रहा था, जिससे यह अंधविश्वास का खेल माना जा रहा है।
महंगे दाम में बेच रहा था तेल-चूर्ण

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पाया कि बाबा जहां कंबल ओढ़ाकर लोगों की बीमारी दूर करने का दावा कर रहा था, वहीं मरीजों को चूर्ण का डिब्बा और तेल भी दिया जा रहा था। यह चूर्ण और तेल 1200 रुपये में बेचा जा रहा था। सीएमएचओ नरेश गोन्नाने ने बताया कि चूर्ण व तेल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

कंबल से बीमारी ठीक करने का दावा करने वाले बाबा गणेश यादव के शिविर की लंबे समय से चर्चा थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737