search

जमुई में वोटिंग से ठीक पहले कुख्यात नक्सली निशांत सोरेन गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Chikheang 2025-11-7 19:13:00 views 1261
  

जमुई में वोटिंग से ठीक पहले कुख्यात नक्सली निशांत सोरेन गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ



संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई)। विधानसभा चुनाव से एक सप्ताह पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहार-झारखंड के सीमावर्ती इलाके से एक कुख्यात माओवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गिरफ्तार माओवादी निशांत सोरेन को चिहरा थाना क्षेत्र के राजाडूमर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी टीम में सीआरपीएफ और एसटीएफ की टीम भी शामिल थी। पूछताछ में उसने संगठन से जुड़े कई अहम जानकारी का भी खुलासा किया है।

निशांत सोरेन की गिरफ्तारी से इलाके में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मानी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी से माओवादी संगठन को बड़ा झटका भी लगा है।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पिछले एक दशक से भी अधिक समय से फरार चल रहे कुख्यात माओवादी निशांत सोरेन अपने घर राजाडूमर आया हुआ है। इसके बाद चिहरा थानाध्यक्ष रिंकू रजक के नेतृत्व में सीआरपीएफ और एसटीएफ की टीम ने निशांत सोरेन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

निशांत सोरेन जमुई के साथ-साथ लखीसराय बांका मुंगेर नवादा और झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में लंबे समय से सक्रिय था तथा माओवादी घटनाओं का अंजाम देने के साथ-साथ माओवादी गतिविधियों में संलिप्त था। उस पर आधार दर्जन से अधिक मामले दर्ज है, जिसमें पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस फिलहाल निशांत सोरेन से पूछताछ कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953