deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा आज, इस समय दें चंद्रमा को अर्घ्य, नोट करें स्नान-दान मुहूर्त और पूजा विधि

LHC0088 2025-10-6 14:34:17 views 319

  Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा स्नान-दान और चंद्रोदय समय।





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं, हिंदू धर्म में यह विशेष महत्व रखती है। यह वह पावन तिथि है जब चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और भक्तों को धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं। इसलिए इस दिन विधि-विधान से पूजा, स्नान और दान करने का विशेष महत्व है, तो आइए इस दिन (Sharad Purnima 2025) से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं - विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



  
शरद पूर्णिमा स्नान-दान और चंद्रोदय समय (Sharad Purnima 2025 Snan-Daan Or Moon Rise Timing)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04 बजकर 39 मिनट से 05 बजकर 28 मिनट तक
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त 10 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 09 मिनट तक
  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 37 मिनट तक
  • चंद्रोदय का समय- शाम 05 बजकर 27 मिनट पर।

करें ये काम (Sharad Purnima 2025 Dos)

  • शरद पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करें या या घर पर ही जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • इस दिन सफेद वस्तुएं, चावल, दूध, चीनी, या वस्त्र का दान करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।
  • चंद्रमा को अर्घ्य दें।
  • ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ करें।

कोजागरी पूजा विधि (Sharad Purnima 2025 Puja Rituals)

  • पूजा स्थान को साफ करें और एक वेदी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें।
  • मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
  • मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद\“\“ मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • रात में चंद्रमा निकलने पर एक लोटे में दूध, जल, चावल और सफेद फूल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें।
  • खीर को रात भर खुले आसमान के नीचे रखें और अगले दिन सुबह प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

शरद पूर्णिमा पर खीर का धार्मिक महत्व और लाभ ( Significance And Benefits Of Kheer On Sharad Purnima)

शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाने और उसे चंद्रमा की रोशनी में रखने के पीछे धार्मिक मान्यताएं हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों में औषधीय गुण होते हैं। जब खीर को पूरी रात खुले आसमान के नीचे रखा जाता है, तो ये किरणें खीर में प्रवेश कर जाती हैं, जिससे व्यक्ति को रोग-दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।



यह भी पढ़ें: Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात करें ये दुर्लभ उपाय, जागेगी सोई हुई किस्मत

यह भी पढ़ें: Lord Shiv: बेहद रहस्यमयी हैं भगवान शिव के ये 10 अवतार, यहां पढ़ें इनकी महिमा



अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67133