cy520520 • 2025-12-17 22:38:20 • views 834
प्रतीकात्मक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। जनपद के कुंडली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही क्लासमेट नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई है। इसका खुलासा तब हुआ जब वह पेट दर्द की शिकायत पर मां के साथ अस्पताल पहुंची। पीड़िता अपनी मां और तीन भाई-बहनों के साथ किराए के मकान में रहती है। घटना करीब दो महीने पुरानी है। सहेलियों के साथ पारकर मॉल गई थी छात्रा, जहां उसी क्लास का लड़का बात करने के बहाने उसे मॉल की छत पर ले गया और वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
यह भी पढ़ें- सोनीपत में नाबालिग से दुष्कर्म, शादी कर घर में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया; केस दर्ज |
|