Agra Weather Update: ठंडी हवा चलने से गिरा पारा, ठंड का अहसास

deltin33 2025-11-7 16:37:30 views 678
  

अधिकतम तापमान में पांच डिग्र्री सेल्सियस तक की आई गिरावट



जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में गुरुवार को ठंडी हवा चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिला। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। सामान्य से अधिकतम तापमान कम रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर में बुधवार रात से ठंंडी हवा चलना शुरू हो गई थी। इसका असर गुरुवार सुबह देखने को मिला। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड का अहसास हुआ। सुबह से धूप जरूर निकली, लेकिन निरंतर हवा चलते रहने से उसका असर कम रहा। शाम ढलने पर तापमान में गिरावट आई, जिससे हल्की ठंड का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।

सुबह के समय खुले क्षेत्रों में धुंध देखने को मिल सकती है। दोपहर में आसमान साफ रहने से धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
388010

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com