deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Election 2025 voting सुबह 9 बजे तक मतदान का हाल, कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग?

LHC0088 2025-11-6 15:07:15 views 570

  

पहले दो घंटे 13.13 प्रतिशत मतदान



राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान गुरुवार को जारी है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सख्त निगरानी सुनिश्चित की गई है। पहली बार सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही मतदान कक्ष के बाहर मोबाइल रखने के लिए लोगों को किट उपलब्ध कराने प्रबंध किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्र में पहले दो घंटे 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। सर्वाधिक वोटिंग सहरसा, वैशाली एवं खगड़िया जिले में हुई है। जिनमें बेगूसराय 14.60% और मुजफ्फरपुर 14.38% के साथ सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले जिलों में हैं। वहीं, पटना में सबसे कम 11.22% मतदान दर्ज हुआ है।

अन्य जिलों में सहरसा का मतदान प्रतिशत 15.27%, वैशाली 14.30%, खगड़िया 14.15%, मधेपुरा 13.74%, गोपालगंज 13.97%, सिवान 13.35%, सारण 13.30%, मुंगेर 13.37%, लखीसराय 13.39%, भोजपुर 13.11% और बक्सर 13.28% रहा।

मतदान प्रतिशत के कुल औसत में सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान हुआ है। चुनाव प्रशासन ने सभी बूथों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।

शांतिपूर्ण मतदान को लेकर आयोग की ओर से 121 सामान्य, 18 पुलिस, 33 व्यय पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। इस चरण में साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं।

प्रथम चरण में उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा समेत सरकार के कई मंत्रियों के भाग्य ईवीएम में होंगे। वहीं, महागठबंधन के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के राघोपुर क्षेत्र में भी इसी दिन वोट डाले जा रहे हैं।

पहले चरण वाले 121 विधानसभा क्षेत्रों में 102 सामान्य सीटें हैं, जबकि 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें हैं। इस चरण में कुल 3,75,13,302 मतदाता 1314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
कहीं शाम छह तो कहीं पांच बजे तक मतदान

प्रथम चरण में कई विधानसभा क्षेत्रों के संवेदनशील होने के कारण वहां पर मतदान की समय सीमा निर्धारित समय से एक घंटा कम कर दी गई है। ऐसे में इन विधानसभा क्षेत्रों एवं बूथों पर मतदान शाम पांच बजे तक ही होगा।

वहीं, अन्य बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से आरंभ हो जाएगा जो सामान्य रूप से छह बजे तक संपन्न कराया जाएगा। आयोग द्वारा जारी मतदान की समय सारिणी के अनुसार पहले चरण के सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, मुंगेर, जमालपुर के सभी बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा।

पहले चरण में सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से पांच बजे तक संपन्न होगा। जबकि सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के शेष बूथों पर मतदान शाम छह बजे तक होगा।
प्रथम चरण वाले जिले

प्रथम चरण के मतदान वाले जिलों में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर एवं बक्सर है।
सीईओ कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। मतदान के दिन किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत करने लिए दूरभाष एवं फैक्स नंबर जारी किया गया है। मतदान संचालन से संबंधित आवश्यक सूचना देने के लिए दूरभाष संख्या 0612-2824001 एवं फैक्स नंबर 0612-2215611 जारी किया गया है।
साढ़े चार लाख सुरक्षाककर्मी तैनात

चुनाव कार्य में करीब साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं, जिनमें 1500 कंपनी केंद्रीय बल शामिल है। इसके अलावा 60 हजार से अधिक बिहार पुलिस के कर्मी-पदाधिकारी, 30 हजार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, 22 हजार होमगार्ड, 20 हजार प्रशिक्षु सिपाही और करीब 1.5 लाख चौकीदार भी चुनाव कार्य में लगाए गए हैं।

चुनाव को देखते हुए नेपाल की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस की टीम संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है।

उत्तर प्रदेश सटे जिले भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सिवान और सारण की सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। बिहार पुलिस के डीजीपी विनय कुमार ने सभी लोगों से भयमुक्त होकर मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है।  
प्रथम चरणः फैक्ट फाइल

  • 3,75,13,302 कुल मतदाता
  • 926 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा होंगे संचालित
  • 107 मतदान केंद्र दिव्यांगों द्वारा होंगे संचालित
  • 320 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए
  • 45 हजार 341 कुल मतदान केंद्र बनाए गए
  • 8608 शहरी मतदान केंद्र स्थापित किए गए
  • 01 लाख 906 हैं सेवा मतदाता
  • 03 लाख 22 हजार 77 हैं दिव्यांग मतदाता
  • 100 वर्ष से अधिक आयु के 6736 मतदाता
  • 122 महिला और 1192 पुरुष प्रत्याशी मैदान में


प्रथम चरण के प्रत्याशी


  • एनडीए: जदयू-57
  • भाजपा- 48
  • लोजपा ( रा)- 13
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा-02।
  • महागठबंधन: राजद-71
  • कांग्रेस- 24
  • भाकपा माले- 14,
  • भाकपा-05,
  • माकपा-03,
  • आइआइपी-03
  • जन सुराज पार्टी- 118


  

विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह के ये आंकड़े पूरे दिन के मतदान के पैटर्न का संकेत देंगे। पटना में कम मतदान को लेकर प्रशासन मतदाताओं को जागरूक करने में जुटा है ताकि वे समय रहते मतदान केंद्र पहुंचें।

मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। चुनाव अधिकारियों ने सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी है और कंट्रोल रूम से मतदान की निगरानी की जा रही है।

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
70458