search

Bihar Weather Update: बिहार में तापमान सामान्य से अधिक, सुबह कोहरे का असर

deltin33 2025-11-5 12:06:54 views 920
  

बिहार में ठंड का प्रभाव नहीं  



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण विशेष ठंड का प्रभाव नहीं पड़ेगा। दक्षिण पश्चिम भागों के कुछ जिलों में तापमान सामान्य से कम रहने के कारण हल्की ठंड का एहसास लोगों को होगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित अधिसंख्य भागों में सुबह के समय हल्के कोहरे व ठंड का प्रभाव बने रहने की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मंगलवार को बक्सर, सासाराम, अरवल, दरभंगा, पूसा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर एवं बांका को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि, 33.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। अगले चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। पछुआ के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   पटना
   30.1
   20.6
   
   
   गया
   29.0
   17.8
   
   
   भागलपुर
   28.0
   20.9
   
   
   मुजफ्फरपुर
   28.6
   20.9
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521