search

Bihar Election: मोकामा पहुंचे सम्राट चौधरी और ललन सिहं, कहा, एक-एक व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े

Chikheang 2025-11-4 14:07:07 views 894
  

सम्राट चौधरी और ललन सिंह



संवाद सूत्र, मोकामा (पटना)। मोकामा विधानसभा क्षेत्र का चुनाव हत्या, आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर भावनात्मक होता जा रहा है। जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में जद यू प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद सोमवार को राजग के बड़े नेताओं ने प्रचार अभियान की कमान संभाल ली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्षेत्र के बरहपुर गांव से रोड शो निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए ललन ने कहा कि एक-एक व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े। दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह को साजिश के तहत फंसाया गया है।

उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष होगी। ललन ने कहा कि अनंत सिंह क्षेत्र में नहीं हैं तो उन्होंने चुनाव की कमान संभाल ली है। रोड शो में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल थे। दोनों नेताओं ने खुली जिप्सी पर सवार होकर हाथ जोड़कर अनंत सिंह के लिए समर्थन मांगा।

रास्ते में शिवनार चौक, थाना चौक, और जेपी चौक समेत सभी जगहों पर पुष्प वर्षा की गई। समर्थकों की भारी भीड़ दिखी। ललन सिंह ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है और नीतीश कुमार ही एकमात्र मुख्यमंत्री चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि लालू परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।
मनोज तिवारी बोले, 175 सीटों के साथ बिहार में एनडीए की बनेगी सरकार

जागरण संवाददाता, पटना सिटी। भाजपा सांसद व चर्चित अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि 175 सीटों के साथ बिहार में एनडीए सरकार बनाएंगे। बिहार में हर तरफ विकास और उसका उत्साह लोगों में दिख रहा है। सोमवार को पटना साहिब विधान सभा में रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छठ पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव शहाबुद्दीन जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। बिहार की जनता इनके साथ नहीं विकास के साथ जाएगी। बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। जनता अब पीछे नहीं देखना चाहती है।

उन्होंने एनडीए के चुनावी एजेंडों को अपने भाषण में दोहराया। श्री तिवारी ने कहा कि पटना साहिब की भाजपा द्वारा सींची गई धरती हम ही जीतेंगे। रोड शो में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र सांसद नीरज शेखर, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव समेत अन्य थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953