search

पत्नी के साथ मोमोज खा रहे बदमाश पर बरसाईं गोलियां, दो गोली लगी; हमलावरों की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

Chikheang 2025-11-4 14:06:54 views 1243
  



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में सोमवार रात सड़क किनारे पत्नी के साथ मोमोज खा रहे एक युवक पर तीन बदमाशों ने गोलियां चला दी। बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। दो गोली युवक को लगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। घायल हालत में आदित्य को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पत्नी की शिकायत पर गीता कॉलोनी थाना ने हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया है। घायल युवक पर लूट समेत कई धाराओं में पहले से कई केस दर्ज हैं।

आदित्य अपने परिवार के साथ गीता कॉलोनी में किराये पर रहता है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। पुलिस ने बताया कि 9:45 बजे आदित्य अपनी पत्नी के साथ एसआइबी एटीएम के पास मोमोज खा रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दी। परिवार के सदस्यों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल से पुलिस को 10:10 बजे वारदात की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें घटना स्थल व अस्पताल पहुंची। घायल की पत्नी ने पुलिस को बताया कि दिन में उसके पति का चार दोस्तों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। उसने आशंका जताई उसे झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात की गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के इस इलाके में बदमाशों का बोलबाला, RWA अध्यक्ष को बंधक बनाकर लूटा; 6 अपराधी फरार


घायल का इलाज चल रहा है। एक गोली उसके रीड की हड्डी में फंसी हुई है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। - प्रशांत गौतम, शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953