search

सोनीपत की फैक्ट्री में 4 बदमाशों ने की थी तोड़फोड़, मजदूर विकास की 28 दिन बाद मौत; तीसरा आरोपी गिरफ्तार

cy520520 2025-11-4 12:36:34 views 851
  

खरखौदा के हलालपुर गांव में एक फैक्ट्री पर हमला हुआ, जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।



जागरण संवाददाता, खरखौदा। हलालपुर गांव स्थित एक फैक्ट्री में बदमाशों ने घुसकर तोड़फोड़ की और एक मजदूर को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी 28 दिन तक अस्पताल में इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शुभम नाहरा गांव का ही रहने वाला है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हलालपुर निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव में गंगा फायर इंजीनियर्स नाम से फैक्ट्री खोली है, जिसमें कई कर्मचारी काम करते हैं। 2 अक्टूबर की रात वह फैक्ट्री में रुका था, जहां चार कर्मचारी भी मौजूद थे। रात करीब 1 बजे किसी ने फैक्ट्री के गेट पर पथराव कर दिया।

इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, चार युवक अंदर घुस आए। जब वह अपने कमरे से बाहर निकला तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह वापस अंदर भागा और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद हमलावरों ने न सिर्फ उसकी कार का शीशा तोड़ा, बल्कि एक कर्मचारी विकास पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।

इसके बाद जाते-जाते उसे दोबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल विकास को अस्पताल लाया गया, जहाँ से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया।

उसके परिजन घायल विकास को राजस्थान के जयपुर स्थित एक अस्पताल ले गए, जहाँ 30 अक्टूबर को इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी अंकित और विपिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, अब मामले में आरोपी शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737