deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

सीएम सैनी ने 60वें हरियाणा दिवस पर 5 लाख से ज्यादा महिलाओं को दी 2100 की आर्थिक सहायता, प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू

LHC0088 3 day(s) ago views 307

  

हरियाणा दिवस के उपलक्ष में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेस वार्ता



डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 60वें हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 1 नवंबर, 1966 को आज ही के दिन हरियाणा का एक अलग राज्य के रूप में गठन हुआ था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को “हरियाणा वासियों की 6 दशकों की श्रम, साधना और सफलताओं की गाथा का उत्सव“ बताया और घोषणा की कि इस वर्ष हरियाणा दिवस पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सामाजिक सुरक्षा और पारदर्शिता पर जोर

मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्मदिवस पर शुरू की गई \“दीनदयाल लाडो लक्ष्मी ऐप\“ की सफलताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 2025 तक 6 लाख 97 हजार 697 महिलाओं ने आवेदन किया, जिनमें से जांच के बाद 5 लाख 22 हजार 162 महिलाएं पात्र पाई गईं। यह योजना 23 वर्ष या इससे अधिक आयु की उन सभी महिलाओं के लिए है, जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से कम है। पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए, मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर इन 5 लाख 22 हजार 162 पात्र बहन-बेटियों के खातों में 2100 की आर्थिक सहायता प्रदान की।

डिजिटल पहल और सुशासन

सुशासन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर पूरे प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री को भी लागू किया। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक कुल 917 पेपरलेस रजिस्ट्री की जा चुकी हैं। यह पहल रजिस्ट्री करवाने की दशकों से चली आ रही जटिल प्रक्रिया से मुक्ति दिलाएगी।

विकास और प्रगति का लेखा-जोखा

मुख्यमंत्री ने बताया कि दो सप्ताह पहले ही उनकी डबल इंजन सरकार ने जन सेवा के 11 वर्ष पूरे किए हैं। उन्होंने जोर दिया कि सरकार हरियाणा को इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंक्लूसिव ग्रोथ के मार्ग पर ले जा रही है। संकल्प पत्र के 217 वादों में से 47 को 1 साल में ही पूरा कर दिया गया है, जबकि 158 वादों पर कार्य प्रगति पर है।

अन्य प्रमुख घोषणाएं और उपलब्धियाँ:

  • पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत 37,825 सोलर सिस्टम लगाए गए।
  • दयाल योजना के तहत 8,299 पात्र परिवारों को लगभग 310 करोड़ की आर्थिक सहायता दी गई।
  • आज हरियाणा में 24 फसलों की खरीद MSP पर की जाती है, और पिछले 11 फसल सीजन में 12 लाख किसानों के खातों में 1 लाख 61 हजार करोड़ सीधे डाले गए।
  • सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के लिए ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियों में इंटरव्यू खत्म किया गया; 1 लाख 80 हजार युवाओं को सरकारी सेवा में शामिल किया गया।
  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नियुक्त 1 लाख 20 हजार युवाओं को रोजगार की सुरक्षा मिली।
  • लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य, और महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स की संख्या 50 प्रतिशत हो गई है।
  • मेडिकल कॉलेज की संख्या 6 से बढ़कर 17 और एमबीबीएस सीटों की संख्या 700 से बढ़कर 2,385 हुई।
  • पिछले 11 सालों में 12 लाख 20 हजार 872 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों का पंजीकरण हुआ।
  • महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 की आधारशिला 14 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई।


मुख्यमंत्री ने कहा, “हरियाणा का संतुलित विकास ही हमारी सरकार का लक्ष्य है।“ उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पूरे प्रदेश में अनेक कार्यक्रमों के आयोजन की भी घोषणा की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
68917