search

यूपी परिवहन निगम की बसों में क्यों घट गए 4000 यात्री? प्रतिदिन हो रहा तीन लाख का नुकसान

LHC0088 2025-10-31 23:37:41 views 1258
  



संवाद सूत्र, सुलतानपुर। बेमौसम हो रही बारिश से परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन चार हजार यात्री घट गए हैं। इससे निगम को रोजाना तीन लाख से अधिक का नुकसान हो रहा है। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, रायबरेली, अमेठी समेत अन्य शहरों के लिए यात्री कम निकल रहे हैं। निगम की ओर से इन्हीं मार्गों पर बसों का संचालन ज्यादा किया जाता है। इन मार्गों पर ज्यादा यात्री निकलते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

24 से 20 हजार हो गए यात्री
निगम की 91 और अनुबंधित 64 बसों पर प्रतिदिन 24 हजार यात्री विभिन्न शहरों का सफर करते थे। बीते दो दिनों से हो रही बारिश में यात्रियों की संख्या घटकर 20 हजार हो गई है। लखनऊ बस लेकर जा रहे परिचालक प्रियकांत वर्मा ने बताया कि पहले बस पर 45 से 50 यात्री सफर कर रहे थे अब 25 से 30 यात्री आ रहे हैं। डिपो से 20 सवारी बैठाकर इस उम्मीद से आगे के लिए बढ़ते हैं कि रास्ते में सवारी मिल जाएगी लेकिन उम्मीद पूरी नही हो रही है।

इन मार्गों पर इतनी चलती हैं बसें
अयोध्या के लिए 30, शाहगंज 18, आजमगढ़ से बलिया तक पांच, प्रयागराज 11, वाराणसी 19, आंबेडकरनगर पांच, लखनऊ 24 और रायबरेली मार्ग पर 14 बसों का संचालन किया जा रहा है। इन मार्गों पर यात्री कम निकलने से निगम को नुकसान हो रहा है। निगम के जिम्मेदार अधिकारी बारिश से यात्री कम निकलने की बात कह रहे हैं। सड़क पर वही लोग निकल रहे हैं जिन्हें जरूरी काम है।

बस के लिए भटके यात्री
लंभुआ निवासी अभय सिंह शुक्रवार को आंबेडकरनगर जाने के लिए बस स्टेशन पहुंचे थे। बताया कि 40 मिनट से अधिक का समय बीत गया लेकिन बस नही मिली। बरासिन के अरविंद कुमार और बढ़ैयावीर के शिवम जायसवाल लखनऊ जाने के लिए बस स्टेशन पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इन्हें भी एक घंटे प्रतीक्षा करने के बाद बस नहीं मिली। बताया कि बस मिलेगी तभी आगे का सफर तय कर सकेंगे।

इतनी सवारी होने पर बस संचालन का है नियम
निगम की ओर से एक बस में 25 सवारी बैठाने के बाद ही संचालन का नियम है। इससे कम यात्री होने पर किसी भी मार्ग पर बस का संचालन करने से निगम को नुकसान होता है।

घट गए हैं यात्री
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि बारिश का प्रभाव बसों के संचालन पर पड़ा है। करीब चार हजार यात्री कम होने से निगम की आय तीन लाख रुपये घटी है। बारिश के बाद घटी आय को सुधारने का प्रयास किया जाएगा। सवारी कम निकलने से बस का इंतजार करना स्वभाविक बात है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138