search

सैन फ्रांसिस्को से 58 लाख का सोना छिपाकर भारत ला रही थी दो महिलाएं, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Chikheang 2025-10-31 10:07:22 views 1249
  

सैन फ्रांसिस्को से सोना तस्करी, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो गिरफ्तार



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर कस्टम अधिकारियों ने दो महिला यात्रियों को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दोनों महिलाएं भारतीय नागरिक हैं। दोनों सैन फ्रांसिस्को से एअर इंडिया की उड़ान संख्या आई-174 से 27 अक्टूबर को रवाना होकर 29 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंची। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अधिकारियों को संदेह हुआ कि दोनों सैन फ्रांसिस्को से सोना छिपाकर भारत ला रही थी, जिसके बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय आगमन क्षेत्र में रोका गया। तलाशी और लगेज की जांच में उनके पास से सोना बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 497.50 ग्राम था। कस्टम अधिकारियों ने बरामद की गई सोने की कुल कीमत 58.55 लाख रुपये आंका है। अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से सोने की तस्करी के मामलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953