search

जालंधर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

deltin33 2025-10-30 10:36:39 views 1087
  

नकोदर पुलिस ने एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले को दबोचा



संवाद सहयोगी, नकोदर। थाना सदर पुलिस ने एक करोड़ की फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साथी जो विदेश में रह रहा है दोनों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर दिया गया है। इस संबंधी डीएसपी नकोदर सुखपाल सिंह ने प्रेस को जानकारी देते बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से थाना सदर नकोदर के क्षेत्र में आते एक व्यक्ति से एक करोड़ की फिरौती की मांग की गई थी व पैसे न देने की सूरत में उसको व उसके परिवार को गोलियां मारने की धमकी दी गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने फिरौती मांगने वाले अज्ञात व्यक्ति पर मुकद्दमा नं. 179, तिथि 20 अक्टूबर 2025 धारा 308(5), 351 (3) बीएनएस ॰386, 506, 1पीसी) थाना सदर नकोदर रजिस्टर दर्ज किया था। डीएसपी नकोदर ने बताया कि उसकी अगवाई में दिलबाग सिंह थाना प्रभारी थाना सदर नकोदर तथा एएसआई जगतार सिंह की स्पैशल टीम बनाकर टैक्नीकल तरीके से इस मुकद्दमे को ट्रैस करके आरोपी सुखदीप सिंह उर्फ सुख पुत्र सुच्चा सिंह, निवासी गांव भंडाल दोना था सदर कपूरथला को 26 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया।

इसका दसूरा आरोपी साथी मनवीर सिंह पड्डा पुत्र कर्मजीत सिंह निवासी भिखारीवाल बटाला, जिला गुरदासपुर इस समय विदेश कैनेडा में रह रहा है। आरोपी सुखदीप सिंह का रिमांड हासिल करके गहन जांच की जा रही है। कई अन्य खुलासे भी होने की संभावना है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521