search

जींद में पैर फिसलकर पानी में गिरने से किसान की मौत, लघुशंका के लिए रोकी थी बाइक

cy520520 2025-10-29 08:07:25 views 1263
  

पैर फिसलने से पानी से भरे गड्ढे में गिरा, किसान की मौत



जागरण संवाददाता, जींद। गांव जैजैवंती के पास पानी से भरे गड्ढे में गिरने से खरैंटी गांव के किसान की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजन को भी बुलाया। स्वजन बिना पोस्टमार्टम के शव को गांव में ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि खरैंटी गांव का 53 वर्षीय किसान अमरजीत सोमवार को जुलाना अनाजमंडी में धान की फसल बेचने के लिए आया हुआ था। सोमवार शाम को वह अपनी फसल बेचकर घर से लिए निकल गया था। रास्ते में जैजैवंती गांव के पास उसने लघुशंका के लिए अपनी बाइक रोकी।

जब वह लघुशंका के लिए जा रहा था तो उसका पैर फिसल गया और पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। देर शाम को अंधेरा होने के कारण यह किसी को दिखाई नहीं दिया। रात भर स्वजन अमरजीत की घर आने की इंतजार करते रहे।

सुबह किसी ने यहां बाइक खड़ी देखी और अरमजीत को पानी के गड्ढे में पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करवाई। यहां लगे सीसीटीवी में अमरजीत गड्ढे में गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद स्वजन बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को गांव में ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737