search

Bihar Election: रोसड़ा में सिमटकर रह गई कांग्रेस, संगठन में असंतोष

cy520520 2025-10-28 20:27:26 views 1245
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से रोसड़ा सुरक्षित सीट तक ही सिमटकर रह गई। उसे गठबंधन में महज एक सीट से संतोष करना पड़ा। यह सीट सुरक्षित है।

पार्टी ने तामिलनाडु के पूर्व डीजीपी बीके रवि पर दांव लगाया है। लेकिन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल में गिरावट दर्ज की गई है।

कार्यकर्ताओं ने गठबंधन में केवल एक सीट मिलने पर असंतोष व्यक्त किया। सभी को उम्मीद थी कि उनके हिस्से में दो से तीन सीट तो कम से कम जरूर होगी। लेकिन, केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा।

महागठबंधन के अंदर सीटों के तालमेल के तहत कांग्रेस इस बार जिले की चार विधानसभा सीटों पर दावा ठोक रही थी। इसमें सरायरंजन, कल्याणपुर, वारिसनगर और रोसड़ा शामिल था। लेकिन अंततः उसे केवल रोसड़ा सीट दी गई। शेष सीटें गठबंधन के अन्य घटक दलों को चली गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस नेतृत्व द्वारा कई दौर की बातचीत के बावजूद सहयोगी दलों ने अन्य सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला बरकरार रखा। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी और असंतोष का माहौल है।

स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार दो चुनावों से पार्टी को जिले में सिर्फ एक सीट तक सीमित रखना जमीनी कार्यकर्ताओं के मनोबल पर असर डाल रहा है। उनका कहना है कि जिले में पार्टी की संगठनात्मक स्थिति अच्छी है, इसलिए उसे अधिक सीटें मिलनी चाहिए थीं।

वहीं, कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोसड़ा सीट पर पार्टी पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी और जीत सुनिश्चित करेगी। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भी रोसड़ा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737