search

जालंधर: लेबर कॉलोनी में पारिवारिक विवाद ने ली ऑटो चालक की जान, पूरे मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

deltin33 2025-10-28 19:40:11 views 1070
  

गली में मां को घूरने पर भड़के आरोपित, गालियां देने पर किया था हमला (प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सहयोगी, जालंधर। पारिवारिक विवाद की रंजिश में लेबर कालोनी में कुश की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में सामने आया कि गली से निकलते समय कुश और निखिल ने आरोपितों की मां को घूरा था। इसके बाद गालियां भी दी, जिससे आरोपित भड़क गए और हमला कर दिया, जिसमें कुश की मौत हो गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने गिरफ्तार छह आरोपितों में से सीमा सहित तीन को तीन दिन के रिमांड पर लिया है और तीन आरोपितों को बाल सुरक्षा गृह लुधियाना भेज दिया है। थाना सात की पुलिस फरार चल रहे आरोपित वीरू, कमल उर्फ मीठा और दमन की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिले।

थाना सात के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि गली से निकलते समय चचेरे भाइयों कुश व निखिल ने पहले आरोपितों की मां सीमा को घूरा, जिसके बाद सीमा की बहसबाजी उनके परिवार के साथ हो गई और दोनों पक्ष गालियां देने लगे। झगड़े से पहले दोनों भाई वीरू और अंश दोस्त हरप्रीत सिंह, कमल उर्फ मीठा, वंश, दमन और नन्नू के साथ घर में मौजूद थे।

झगड़े की आवाज सुनकर सभी गली में आए। पहले वीरू ने चचेरे भाई निखिल पर हमला किया और कुश उसे छुड़वाने के लिए आगे गया तो उसने चाकू मार दिया। बेसुध हालत में कुश को छोड़ कर वो भाग गए, जिसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपितों से वारदात में इस्तेमाल किए हथियार बरामद करने में जुटी हुई है।

गढ़ा रोड स्थित लेबर कालोनी में मंगलवार रात करीब 12.45 बजे युवकों ने चचेरे भाइयों पर चाकू से हमला कर एक भाई मौत के घाट उतार दिया। हमले में दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक की पहचान लेबर कालोनी के रहने वाले 36 वर्षीय कुश के रूप में हुई थी। कुश आटो चलाता था।

पुलिस ने घायल निखिल के बयानों पर चचेरे भाई लेबर कालोनी निवासी वीरू, अंश, उनकी मां सीमा, हरप्रीत सिंह, गढ़ा के कमल उर्फ मीठा, वंश, फग्गू मोहल्ला गढ़ा के दमन, कन्नेवाली के आशीष और कैंट के रहने वाले नन्नू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद वीरू, कमल व दमन फरार हो गए थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521