search

सादा जीवन या शाही ठाठ? मादुरो की लाइफस्टाइल का वह सच जो टीवी पर नहीं दिखता

deltin33 The day before yesterday 20:42 views 867
  

निकोलस मादुरो की लाइफस्टाइल: सादगी या शाही ठाठ (Picture Credit- Instragram)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार का दिन सुबह से अमेरिका और वेनेजुएला को लेकर चर्चा में रहा। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह दावा किया है कि अमेरिका के किए हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाया गया है। ट्रंप की सरकार ने मादुरो पर ड्रग कार्टेल चलाने और दूसरे अपराधों का आरोप लगाया है।

इस खबर के सामने आने के बाद से ही वेनेजुएला और उनके राष्ट्रपति सुर्खियों में बने हुए हैं। वेनेजुएला एक ऐसा देश है, जिसने फर्श से अर्श और फिर अर्श से फर्श तक का दौर देखा है। साल 1830 में मिली पूर्ण आजादी के बाद वेनेजुएला तब दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक बन गया, जब 20वीं सदी में यहां तेल की खोज हुई।  
अक्सर चर्चा में रहते हैं मादुरो

हालांकि, बाद में तेल की गिरती कीमतों की वजह से यहां की अर्थव्यवस्था चरमरा गई और निकोलस मादुरो के शासन काल में भुखमरी और लाखों लोगों का पलायन हुआ। मादुरो हमेशा से ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। चाहे 2018 और 2024 के विवादित चुनाव हो या अमेरिका द्वारा निकोलस मादुरो पर लगाए नार्को-टेररिज्म के आरोप, वेनेजुएला के राष्ट्रपति हमेशा से ही सुर्खियां बटोरते रहे हैं। कई विवादों और देश के खस्ता हालातों के बावजूद मादुरा की लाइफस्टाइल में कभी कोई बदलाव नहीं आया।

  

(Picture Credit- Instragram)
विवादों से गहरा नाता

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के साल 2013 से सत्ता संभालने के बाद से, उन्हें अक्सर विवादों और प्रतिबंधों के बीच देखा गया है, लेकिन उनका रहन-सहन उनकी राजनीति के बारे में बहुत कुछ बताता है। मादुरो काराकस (वेनेजुएला की राजधानी) में स्थित \“मिराफ्लोरेस पैलेस\“ में रहते हैं और वहीं से काम करते हैं। यह सिर्फ उनका घर नहीं, बल्कि उनकी ताकत का प्रतीक है।
सादगी पसंद करते हैं मादुरो

मादुरो के इस पैलेस का माहौल बहुत औपचारिक और सुरक्षित है। वे यहां की बालकनी से अक्सर अपने समर्थकों को संबोधित करते हैं। दुनियाभर में जहां कई नेता शान-ओ-शौकत का जीवन जीना पसंद करते हैं, वहीं मादुरो खुद को एक “आम आदमी“ या “क्रांतिकारी“ के रूप में पेश करते हैं।

  

(Picture Credit- Instragram)

उनका पहनावा भी काफी सादगी भरा होता है। वे महंगे सूट पहनने के बजाय अक्सर साधारण कपड़े या वेनेजुएला के झंडे के रंगों वाली जैकेट पहनना पसंद करते हैं। इसके अलावा वे बार-बार याद दिलाते हैं कि राजनीति में आने से पहले वे एक बस ड्राइवर और यूनियन लीडर थे। इसे याद दिलाने का उनका संदेश यह है कि वे जनता में से ही एक हैं।
विशेषाधिकार की कमी नहीं
        View this post on Instagram

A post shared by Nicolás Maduro (@nicolasmaduro)


खुद के लिए मादुरो भले ही बेहद सादगी पसंद करते हो, लेकिन राष्ट्रपति होने के नाते उनके पास ऐसी बहुत सारी सुविधाएं हैं, जो आम जनता की पहुंच से बेहद दूर हैं। वे अक्सर कड़ी सुरक्षा के बीच बुलेटप्रूफ गाड़ियों और सरकारी विमानों में सफर करते हैं। रूस, चीन और क्यूबा जैसे मित्र देशों की उनकी यात्राएं काफी आरामदायक और शाही होती हैं। यह उनकी जनता की गरीबी से बिल्कुल अलग है, जिस पर अक्सर उनकी आलोचना होती है।
सीक्रेट रखते हैं पर्सनल लाइफ

बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की, तो मादुरो अपने परिवार को मीडिया की नजरों से दूर रखते हैं। उनकी पत्नी, सिलिया फ्लोरेस, भी राजनीति में बहुत शक्तिशाली हैं और अक्सर उनके साथ देखी जाती हैं। उनका पारिवारिक जीवन बहुत प्राइवेट है, जो शायद सुरक्षा कारणों से है।  

  

(Picture Credit- Instragram)

वे अपने पूर्ववर्ती नेता, ह्यूगो चावेज, को अपना गुरु मानते हैं और अक्सर भाषणों में उनका जिक्र करते हैं। मादुरो खुद को एक ऐसे नेता के रूप में देखते हैं, जो दुश्मनों से घिरा है और देश की रक्षा कर रहा है। इसके अलावा कभी-कभी वे अपने भाषणों में आध्यात्मिकता और धर्म की बातें भी करते हैं।

यह भी पढ़ें- स्पेन से आजादी के बाद से अमेरिका के हमले तक, कैसे बर्बाद हुआ वेनेजुएला? पढ़िए पूरा इतिहास

यह भी पढ़ें- कौन हैं वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो? जिनको अमेरिका ने घर में घुसकर पकड़ा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
454573

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com