जर्मन महिला से छेड़खानी करने का आरोपी शख्स गिरफ्तार।  
 
  
 
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सफदरगंज क्षेत्र में जर्मन महिला से छेड़खानी करने वाले डिलीवरी ब्वाय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान हरिओम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला शिक्षण कार्य के लिए हाल ही में दिल्ली पहुंची थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
विगत 12 अक्टूबर को डिलीवरी ब्वाय उनका पार्सल लेकर आया और फौरन चला गया। दो मिनट बाद वह फिर आया और ओटीपी पूछने लगा। इस दौरान वह अश्लील हरकत कर रहा था। ओटीपी बताते ही उनके साथ छेड़खानी की कोशिश की।  
 
महिला ने पीछे हटते हुए दरवाजा बंद कर लिया। घटना बाहर लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। |