search

जयपुर में इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग में हुई परेशानी, पैसेंजर्स की सांसें अटकीं; आठ मिनट तक हवा में चक्कर काटता रहा विमान

Chikheang 2025-10-28 18:43:31 views 1272
  

लैंडिंग में परेशानी, आठ मिनट तक हवा में चक्कर काटता रहा विमान (सांकेतिक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को बेंगलुरु से आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई-415 को लैंडिंग में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, यह विमान सुबह 8:35 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरकर 11 बजे जयपुर पहुंचने वाला था, लेकिन दो मिनट की देरी से पहुंचा। पायलट ने रनवे पर लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन विमान सफलतापूर्वक नहीं उतर सका। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद पायलट ने विमान को फिर से आसमान में ले जाकर लगभग आठ मिनट तक चक्कर लगाया। अंतत: 11:10 बजे विमान को सुरक्षित रूप उतारा गया। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी चार विमान इसी प्रकार की स्थिति का सामना कर चुके थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953